बॉलीवुड करियर के लिए टॉप एक्ट्रेसेस ने दी अपने असली नाम की कुर्बानी, फर्जी पहचान से पाई शोहरत
Bollywood Actresses Real Names: आज हम कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने करियर के लिए अपने असली नाम की कुर्बानी दे दी।;
बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों को पैसा और शोहरत तो खूब मिलता है, लेकिन इस चकाचौंध भरी दुनिया उनकी अपनी असली पहचान... असली नाम कही पीछे छूट जाता है। आज टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल होने वाली कुछ हीरोइनों के नाम असली नहीं है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अपने नाम तक बदल डाले है यानि आप अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को जिस नाम से जानते हो, वो उनका असली नाम नहीं बल्कि बदला हुआ नाम होता है। आज हम कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने करियर के लिए अपने असली नाम की कुर्बानी दे दी।
रेखा- रेखा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है। बताया जाता है कि जब रेखा का जन्म हुआ तब उनकी माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। उनकी माता का नाम पुष्पावली और पिता का नाम जेमिनी गनेशन है। रेखा के जन्म के ही उनके पिता ने उन्हें अपना नाम दिया। उस वक्त रेखा का नाम भानुरेखा था। लेकिन, फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम रेखा रख लिया।
शिल्पा शेट्टी- शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस है। उनका जन्म 8 जून 1975 को कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा शेट्टी का असली नाम 'अश्विनी शेट्टी' है। लेकिन उन्हें अपना ये नाम पसंद नहीं था, इसलिए फिल्मों में आने से पहले उन्होंने ये नाम बदलकर शिल्पा शेट्टी रख लिया।
प्रीति जिंटा- डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस है। उन्होंने फिल्म 'दिल से' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। प्रीति का असली नाम 'प्रीतम सिंह जिंटा' है। फिल्म सोलजर की शूटिंग के दौरान उन्हें 'प्रीति' नाम दिया गया था। फिल्म हिट होने के साथ ही लोग उन्हें प्रीति बुलाने लगे। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम प्रीति ही रख लिया।
सनी लियोनी- बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन का असली नाम करणजीत वोहरा है। सनी ने पेंटहाउस मैगजीन के लिए पहला न्यूड फोटोशूट कराया था। मैगजीन के डायरेक्टर को फोटोशूट के साथ उनका ये नाम अच्छा नहीं लगा और उन्होंने मैगजीन में उनका नाम सनी प्रिंट करा दिया। तब से इंडस्ट्री में लोग उन्हें इसी नाम से जानते हैं।
कियारा आडवाणी- 'कबीर सिंह' की बंदी प्रीति के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। उनका प्रीति करेक्टर काफी चर्चाओं में रहा। कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है, लेकिन फिल्म में आने के बाद सलमान खान ने उनको नाम बदलने का सुझाव दिया था, क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से ही 'आलिया' नाम की एक्ट्रेस फेमस है। आलिया भट्ट के कारण कियारा आडवाणी को अपना असली नाम बदलना पड़ा।