क्या आपको पता है रेमो डिसूजा का असली नाम, 'इश्क समंदर' गाने को कोरियोग्राफ कर बनाई थी अलग पहचान
Remo DSouza: रेमो ने अपने जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने कई रातें बिना कुछ खाए-पिए सड़कों पर गुजारी है।;
मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) 2 अप्रैल को 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 2 अप्रैल 1974 को कर्नाटक के बैंगलोर में हुआ था। रेमो का असली नाम रमेश यादव (Ramesh Yadav) है। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से पूरी की। रेमो को बचपन से ही डांस (Dance) करने का शौक था। उन्होंने कभी भी डांस की ट्रेनिंग नहीं ली। वो माइकल जैक्सन (Michael Jackson) को अपना डांस गुरु मानते है। रेमो ने अपने जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। पैसों की तंगी के कारण उन्होंने कई रातें बिना कुछ खाए-पिए सड़कों पर गुजारी है।
रेमो ने एक डांस कॉम्पिटिशन जीता। जिसके बाद उन्हें आमिर खान और उर्मिला मांतोडकर की फिल्म 'रंगीला' में डांस करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद वो कोरियोग्राफर अहमद खान को असिस्ट करने लगे। एक साल बाद उन्होंने सोनू निगम का एल्बम 'दीवाना' कोरियोग्राफ किया, जो सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रेमो के करियर को फिल्म 'कांटे' के आइटम नंबर 'इश्क समंदर' ने चार चांद लगा दिए। रेमो को कोरियोग्राफ के लिए कई ऑफर्स आने लगे।
साल 2013 में रिलीज हुई रेमो ने डांस बेस्ड मूवी 'एबीसीडी' को डायरेक्ट किया। इस फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया। साल 2015 में इस फिल्म का सीक्वल 'एबीसीडी 2' रिलीज हुआ। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा लीड रोल में नजर आए। ये फिल्म भी बॉक्स-ऑफिस पर शानदार रही और साल 2015 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म भी बनी। फिल्मों के अलावा, रेमो डिसूजा छोटे पर्दे पर भी काफी एक्टिव है। उन्होंने जीटीवी के डांस बेस्ड रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस', 'झलक दिखला जा' जैसे लोकप्रिय शो में बतौर जज हिस्सा ले चुके है।