इस महिला पर फिदा हुए रितेश देशमुख, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ट्वीटर पर एक महिला का वीडियो शेयर किया है और फैंस से उनके बारे में जानकारी मांगी है।;

Update: 2020-07-24 07:13 GMT

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी वायरल हो सकता है। इन दिनों एक बुजुर्ग महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो अपना पेट पालने के लिए सड़क पर करतब दिखा रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला के करतब देख हर कोई हैरान है। इस वीडियो ने बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख को भी चौंका दिया। जिसके चलते वो इस वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाए।

इस वीडियो को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जो अब इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो गई है। इस वीडियो में बुजुर्ग महिला सड़कों पर करतब दिखाती हुई नजर आ रही है। महिला बैंबू स्टिक के जरिए हैरान कर देने वाले स्टंट कर रही है। ये स्टंट देखने के बाद वहां से गुजर रहे लोग भी हैरान है। लेकिन इस उम्र में पैसों की मजबूरी को देख लोग भावुक हो रहे है और बुजुर्ग महिला को पैसे दे रहे है।

महिला के मेहनत और टैलेंट को देख हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। ये महिला सोशल मीडिया पर ये महिला 'वॉरियर आजी मां' (Warrior Aaji) के नाम से मशहूर हो गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रितेश देशमुख ने बुजुर्ग महिला की जमकर तारीफ की और इस महिला के बारे में जानकारी मांगी। बताया जा रहा है कि रितेश देशमुख की टीम को इस महिला के बारे में जानकारी मिल गई है और उस बुजुर्ग महिला की मदद की जा रही है।  

Tags:    

Similar News