कभी महीने के सिर्फ 50 रुपए कमाते थे रोहित शेट्टी और आज है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी

Rohit Shetty Net Worth: आर्थिक हालातों के कारण रोहित को छोटी सी उम्र में काम करना पड़ा। रोहित को एक डायरेक्टर के यहां इंटर्न की जॉब मिली। इसमें उन्हें सैलरी के तौर पर सिर्फ 50 रुपये मिलते थे।;

Update: 2021-03-13 11:16 GMT

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी 14 मार्च को 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। उनका जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां रत्ना शेट्टी जूनियर आर्टिस्ट रह चुकी है तो वहीं उनके पिता एम बी शेट्टी 'फाइटर शेट्टी' के नाम से जाने जाते थे। रोहित शेट्टी जब पांचवी क्लास में थे तब उनके पिता का देहांत हो गया था। पिता के निधन के बाद उनके परिवार के सामने आर्थिक परेशानियां शुरू हो गई।

आर्थिक तंगी के कारण परिवार वाले घर के सामान बेचने को मजबूर थे। जिस घर में 4 बड़ी गाड़ियां थी, वो भी एक-एक कर बिक गई। आर्थिक हालातों के कारण रोहित को छोटी सी उम्र में काम करना पड़ा। रोहित को एक डायरेक्टर के यहां इंटर्न की जॉब मिली। इसमें उन्हें सैलरी के तौर पर सिर्फ 50 रुपये मिलते थे। पैसे बचाने के लिए रोहित पैदल सफर करते थे। रोहित की मदद के डायरेक्टर कुकू कोहली आगे आए और उन्होंने रोहित को असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर रख लिया।

उस वक्त कुकू कोहली अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' की तैयारी कर रहे थे। इस फिल्म में उन्होंने खूब मेहनत की। कड़ी मेहनत के बाद रोहित शेट्टी को फिल्म 'सुहाग' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार लीड एक्टर थे। यहां से रोहित शेट्टी के करियर का तारा चमक उठा। रोहित ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और मेहनत कर पैसे कमाने लगे। इधर घर के हालात सुधर रहे थे तो वहीं उनका करियर भी पटरी पर आ रहा था।

रोहित शेट्टी ने कई सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया। जिसमें जमीन, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटर्न्स, आल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंहम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंहम रिटर्न्स जैसी फिल्में शामिल है। अगर बात करें रोहित शेट्टी के प्रॉपर्टी की तो caknowledge.com के मुताबिक, रोहित शेट्टी की प्रॉपर्टी 38 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी के मुताबिक, 248 करोड़ के करीब है। रोहित की सालाना कमाई 36 करोड़ से ज्यादा है।   

Tags:    

Similar News