अनुराग कश्यप के खिलाफ प्रदर्शन, 'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री किसी को मारेगी, कितनी लड़कियों की इज्जत लुटेगी?'

बीजेपी सांसद रुपा गांगुली ने संसद परिसर पर धरना प्रदर्शन कर अनुराग कश्यप के खिलाफ सजा की मांग की। दरअसल, पायल घोष ने अनुराग पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, इसी मुद्दे को लेकर रूपा गांगुली धरने पर बैठी।;

Update: 2020-09-21 07:54 GMT

फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर लगे यौन शोषण का मुद्दा अब संसद पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है, तो वहीं ससंद में भी अनुराग को सख्त सजा देने की आवाज उठने लगी है। इस मांग को लेकर आज बीजेपी सांसद रूपा गांगुली संसद परिसर में धरने पर बैठीं। हाथ में पोस्टर लिए रूपा गांगुली ने प्रदर्शन किया। इस पोस्टर लिखा- 'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितनी लड़कियों की इज्जत लुटेगी? कितने बच्चों की जिंदगी को ड्रग्स में डूबो देगा? मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितने मर्डर करवाएगा?

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की सजा की मांग करते हुए रुपा गांगुली (Roopa Ganguly) का कहा- 'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री किसी को मारेगी, किसी को गांजा पिलाएगी, किसी को कोकेन पिलाएगी और बोल देगी सुशांत सिंह (Sushant Singh Rajput) ने आत्महत्या की। यहां लड़कियों को अपमानित किया जाता है और मुंबई पुलिस इस पर कोई एक्शन नहीं लेती', आपको बता दें कि इससे पहले एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी ये मुद्दा संसद में उठाया था और महिलाओं के लिए मजबूत कानून की मांग की थी। संसद में इस मुद्दे को लेकर खूब हंगामा हुआ था।

संसद में रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा- 'हमारे देश में बेटियों को देवी दुर्गा और गौ माता के रूप में पूजा जाता है। लेकिन इन लड़कियों को बॉलिवुड में कुछ लोग किस्मत चमकाने के नाम पर सौदेबाजी करने लगते है।' अपनी स्पीच में रवि किशन ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन लोग इसे पायल घोष (Payal Ghosh) के यौन शोषण मामले से जोड़कर देख रहे है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। पायल आज मुंबई के ओशिवारा थाने में अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकती है।  

Tags:    

Similar News