Laal Kaptaan Poster सैफ अली खान की बंदूक पर दौड़ी सेना, जानिए लाल कप्तान के नए पोस्टर की कहानी

सोशल मीडिया पर फिल्म लाल कप्तान (Laal Kaptaan) को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रहा है। इस बीच फिल्म लाल कप्तान का नया पोस्टर जारी हो चुका है। पोस्टर में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नागा साधु (Naaga Sadhu) के अवतार में दिखाई दे रहे हैं।;

Update: 2019-10-01 06:54 GMT

सोशल मीडिया पर फिल्म 'लाल कप्तान' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। चर्चा हो भी क्यों नहीं... इसमें नवाब साहब यानी सैफ अली खान जो है। फिल्म का नया पोस्टर जारी हो चुका है। ये पोस्टर काफी यूनिक है। पोस्टर में सैफ अली खान के हाथ में लंबी बंदूक दिखाई दे रही है और इस बंदूक के ऊपर घोड़ा लिए सेना को दिखाया गया है। वहीं पीछे पेड़ पर लाशें लटकी हुई भी दिखाई दे रही है। इसके अलावा, पोस्टर में एक किला भी दिखाया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा भी है। सोनाक्षी का हाल ही में फर्स्ट लुक जारी किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा लाल ड्रेस में दिखाई दे रही है। चेहरे पर नकाब और उनकी अंदाए लोगों पर कहर ढा रही है। हालांकि ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन उन्हें ट्रेलर में नहीं दिखाया गया था।

फिल्म में सैफ अली खान नागा साधु के किरदार में है। सैफ अली खान बेहद खूखांर और खौफनाक लुक में है। लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी, माथे पर बड़ा सा टीका और सिर पर लाल रंग की पट्टी.. ये ट्रेलर जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक है।

Full View

फिल्म में सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दीपक डोबरियाल, मानव विज और जोया हुसैन भी नजर आएंगी। ये फिल्म नरदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे है। पहले ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण के चलते इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब ये फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News