Saina Movie: 'तू साइना नेहवाल है... तू शेरनी है', हरियाणा की 'साइना' बन परिणीति चोपड़ा जीत रही लोगों का दिल
Saina Movie Review In Hindi: 'तू साइना नेहवाल है.. तू शेरनी है... दुनिया को और मीडिया को कुछ भी और मत सोचने दे... खुद पर भ्रम होना, सबसे बड़ा दुश्मन है.. शक को अपने दिल में घर न करने देना।';
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म 'साइना' (Saina) आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को भी काफी प्यार दिया जाएगा। साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' परिणीति चोपड़ा ली़ड रोल में है। साइना फिल्म की कहानी हरियाणा के हरवीर सिंह नेहवाल और ऊषा रानी नेहवाल की बेटी साइना नेहवाल से शुरु होती है।
साइना के माता-पिता उन्हें एक बहुत बड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी बनाना चाहते है। उन्होंने साइना का एडमिशन बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में भी करवाया। एडमिशन की फीस भरने के लिए उनके माता-पिता दिन रात मेहनत करते। फिल्म में साइना के संघर्ष को बारीकियों से दिखाया गया है। फिल्म आपको साइना के पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनने के सफर पर गर्व महसूस करवाएगी। फिल्म नें एक मां बेटी को इसलिए थप्पड़ मार देती है क्योंकि वो रनरअप होने पर खुश होती है।
Please support us tomorrow 🙏 #Saina pic.twitter.com/Rx5CcYHBQm
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) March 25, 2021
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मिडिल क्लास फैमिली की लड़की अपने सपनों को पूरा करती है। साइना के बचपन के रोल में निशा कौर ने जबरदस्त एक्टिंग की है। वहीं परिणीति की एक्टिंग से साथ-साथ उनकी मेहनत भी साफ देखने को मिलेंगी। फिल्म के कुछ सीन्स आपको बोर कर सकते है, लेकिन वो आपको फिल्मों से जोड़े रखेंगे। फिल्म को देशभक्ति के रंग में रंगने की पूरी कोशिश की है। फिल्म में परिणीति की एक्टिंग के अलावा परेश रावल, मानव कौल, मेघना मलिक, अंकुर विकाल भी आपका दिल चुरा लेंगे।