Sapna Chaudhary Ke Gane: सपना चौधरी का बार बार देखा जा रहा यह हॉट डांस वीडियो, 340 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी किया पार
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सपना चौधरी का यह पुराना सॉन्ग। हर कोई हरियाणवीं डांसर की कर रहा वाह वाही।;
हरियाणा से अपने करियर की शुरुआत कर डांस के बल पर देश में अपनी पहचान बनाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का हर दिन कोई न कोई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यही वजह है उनका यह हॉट (Sapna Dance Video) डांस वीडियो अब तक 340 मिलियन व्यूज पार कर चुका है। जी हां इस वीडियो 34 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना का यह गाना उनके फैंस की जुबान पर रहता है। इतना ही नहीं शादी विवाह से लेकर लॉकडाउन के बीच भी लोगों ने घरों में यह गाना खूब सुना है।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का यह गाना 'लाड पिया के' (Laad Piya Ke) है। जो यू ट्यूब पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचा रहा है। इतना ही नहीं गाने पर व्यूज की ऐसी बौछार हुई कि कुछ ही दिनों में 340 मिलियन व्यूज का आंकडा क्रॉस कर दिया। उनके इस गाने ने कई बॉलीवुड गानों का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है। सपना के लाड पिया के' (Laad Piya Ke) गाने में हरियाणवी डांस क्वीन सपना चौधरी के साथ परदीप बूरा भी हैं। इस गाने को हरियाणवीं राजू पंजाबी और सुशीला ठाखर ने गाया है। जबकि गाने के बोल बिंदर दानोदा ने लिखे हैं। वहीं इस गाने को म्यूजिक वीआर ब्रदर्स ने दिया है। यह यू ट्यूब पर आज से 4 साल पहले रिलीज किया गया था। जो हमेशा ट्रेडिंग में बना रहा है। एक बार फिर से यह गाना अपने व्यूज और ट्रेड में होने की वजह से चर्चा में आ गया है।
बॉलीवुड में भी छाई सपना चौधरी
बता दें कि हरियाणा में रागिनी मंच से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी बिग बॉस 11 में एंट्री की और उसके बाद से देश दुनिया में फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने (Bollywood) बॉलीवुड में भी एंट्री ली। सपना चौधरी के फैंस लाखों नहीं बल्कि करोडों में पहुंच गये हैं। उनके फैंस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।