करीना कपूर और अनुष्का शर्मा की राह पर चली सपना चौधरी, लोगों से छिपाया अपने बेटे का चेहरा

Sapna Choudhary: सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती है। लेकिन अब उनका एक पोस्ट ऐसा वायरल हो रहा है, जो लोगों को खटक रहा है।;

Update: 2021-03-13 04:35 GMT

हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सपना चौधरी के हजारो-लाखों फैंस है। इन्हीं फैंस से जुड़े रहने के लिए सपना चौधरी सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती है। लेकिन अब उनका एक पोस्ट ऐसा वायरल हो रहा है, जो लोगों को खटक रहा है। दरअसल, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटे के साथ एक फोटो शेयर की। ये फोटो कुछ ऐसी थी, जो फैंस को दिलों को खटकी।

दरअसल, इस फोटो में सपना चौधरी ने अपने बेटे का चेहरा हाथों के पीछे छिपाया हुआ था। बेटे का चेहरा न दिखाने की बात फैंस को कुछ रास नहीं आई। लोगों का कहना है कि सपना चौधरी अपने बेटे की फोटो को अपने ही फैंस से छिपा रही है। वो भी करीना कपूर और अनुष्का शर्मा की तरह फैंस के साथ अपने बच्चे की फोटो शेयर नहीं करना चाहती। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और करीना कपूर खान हाल ही में मां बनी है और उन्होंने भी अपने बेटे का चेहरा अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है।


अनुष्का शर्मा ने जनवरी में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। साथ ही मीडिया से अपील की थी कि वो उनकी बेटी की फोटोज को क्लिक न करें और उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखे। इसके बाद अनुष्का ने अपनी बेटी के साथ फोटो तो शेयर की, लेकिन किसी में भी बेटी का चेहरा नजर नहीं आया। कुछ ऐसा ही करीना कपूर खान ने भी किया। करीना ने फरवरी में दूसरे बेटे को जन्म दिया। वर्ल्ड विमेंस डे पर करीना ने सबसे छोटे नवाब के साथ फोटो शेयर की, लेकिन उन्होंने भी फैंस को बच्चे का चेहरा नहीं दिखाया।

Tags:    

Similar News