Sapna Choudhary Ke Song: सपना चौधरी ने भोजपुरी सिंगर के साथ लगाये ठुमके तो झूम उठे फैंस, इस गाने पर दोनों ने किया डांस

बिहार में आयोजित एक प्रोग्राम में पहुंची थी (Sapna Choudhary) सपना चौधरी। यहां भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ किया गजब डांस;

Update: 2020-05-12 04:58 GMT

हरियाणवीं सिंगर सपना चौधरी (Haryanvi Sapna Choudhary Dance) बिग बॉस में जाकर अपनी हरियाणा ही नहीं बल्कि देश भर में अपनी पहचान बना चुकी है। यही वजह है कि अब उनके फैंस दिल्ली या हरियाणा तक ही सीमित नहीं है। बल्कि देश के अन्य राज्य जैसे बिहार, पंजाब, झारखंड समेत अलग अलग कौने में है। यही वजह है कि सपना (Sapna Choudhary Dance Video) अपने डांस का जलवा बिखरने के लिए अब इन जगहों पर भी शो करती हैं। इसी में एक स्टेज शो सपना ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर से लेकर ऑल राउडर कलाकार खेसारी लाल यादव के साथ स्टेज साझा की। यहां सपना ने खेसारी लाल संग भोजपरी गाने पर ठुमके भी लगाये। जिसका वीडियो लॉकडाउन के बीच जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। सपना और खेसारी के चाहने वाले उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बार बार देख रहे हैं।

दरअसल, सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ धमाकेदार डांस वीडियो एक लाइव शो का है। जो बिहार के जहानाबाद में आयोजित हुआ था। इसमें खेसारी लाल और सपना चौधरी शामिल हुए थे। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सपना चौधरी जहां अपने लाल रंग के सूट में कहर बरपा रही हैं तो वहीं खेसारी लाल ब्लैक शर्ट में अपना जलवा बिखेरा है। इस शो में दोनों ने ही अपने दर्शकों और फैंस के कहने पर जबरदस्त डांस किया है। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ डांस करने के साथ ही भोजपुरी फैंस की डिमांड पर सपना ने खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गानों पर भी ठुमके लगाये।

Full View

यही वजह है कि सपना चौधरी और खेसारी लाल यादव का यह स्टेज शो जबरदस्त तरीके से हिट हुआ था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब सपना चौधरी और खेसारी लाल ने एक साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दी हो, इससे पहले भी दोनों स्टार साथ नजर आ चुके हैं। सपना चौधरी और खेसारी लाल का यह वीडियो सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है। इसे अब तक करीब 35 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

Tags:    

Similar News