दिल्ली में जन्मे शाहिद कपूर कर रहे बॉलीवुड पर राज, फिल्मों से पहले विज्ञापन में करते थे काम
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। फिल्मों से ज्यादा लोगों को शाहिद कपूर के सॉन्ग पंसद आए। आप भी सुनिए शाहिद कपूर के गाने;
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर 25 फरवरी को 40 साल के हो जाएंगे। उनका जन्म 25 फरवरी 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंकज कपूर मशहूर एक्टर है। फिल्मों में आने से पहले शाहिद ने कई म्यूजिक वीडियोज और टीवी ऐड्स में काम किया था। शाहिद के फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'इश्क विश्क' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। शाहिद कपूर ने इसके बाद कई फिल्में की, जिसमें 'विवाह', 'जब वी मेट', 'आर राजकुमार', 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दी। फिल्मों से ज्यादा लोगों को शाहिद कपूर के सॉन्ग पंसद आए। आप भी सुनिए शाहिद कपूर के गाने
'तुम से ही'
'देखते देखते'
'साड़ी के फॉल सा'
'गुलाबो'