3 सितंबर को शक्ति कपूर और विवेक ओबेरॉय का कब्जा, जन्मदिन पर जानिए उनके सुपरहिट डायलॉग्स
3 सितंबर को शक्ति कपूर और विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन है। जन्मदिन पर जानिए उनके सुपरहिट डायलॉग्स।;
3 सितंबर को बॉलीवुड के दो एक्टर्स का कब्जा है। शक्ति कपूर और विवेक ओबेरॉय का 3 सितंबर को जन्मदिन। शक्ति कपूर 68वां जन्मदिन मनाएंगे, तो वहीं विवेक ओबेरॉय 44वां बर्थडे सेलिब्रेट है। शक्ति कपूर कभी कॉमिक अंदाज में नजर आते है, तो कभी खतरनाक विलेन के रोल्स में। उन्होंने अपने करियर में 700 से ज्यादा फिल्में की है। तो वहीं विवेक ओबेरॉय भी कभी कॉमेडी करते हुए नजर आते है, तो कभी एक्शन। लोगों को उनका विलेन का किरदार काफी पसंद आता है। चूंकि 3 सितंबर इन दो एक्टर्स के नाम है, तो इस मौके पर आपको बताते है ऐसे डायलॉग्स, जो सुपरहिट रहे।
शक्ति कपूर के डायलॉग्स
फिल्म- 'अंदाज अपना अपना'
'क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा। आंखे निकालकर गोटियां खेलता हूं।'
फिल्म- 'राजा बाबू'
'जो भी प्यार से मिला, हम उस ही के हो लिए। जहां पर खटिया मिली, हम वहीं पे सो लिए।'
फिल्म- 'इंसाफ की देवी'
'मेरे बेडरूम का दरवाजा भी मेरी तरह रोमांटिक है। लड़की अंदर आ जाए और जबतक रोमांस पूरा न हो। तब तक खुलता ही नहीं।'
फिल्म- 'बोल राधा बोल'
'आला रे आला..इंस्पेक्टर भिंडे आला। हाथ में लेके कानून का ताला।'
विवेक ओबेरॉय के डायलॉग्स
फिल्म- 'शूटआउट एट लोखंडवाला'
'अपुन का धंधा डर पे चलता है, सिर्फ डर'
फिल्म- 'कंपनी'
'अगर कंपनी मेरे बिना चल सकती है ना, तो मैं भी कंपनी के बिना चल सकता हूं'
फिल्म- 'जिला गाजियाबाद'
'आज अगर मौत खुद मेरे और उसके बीच खड़ी हो जाए ना, तो मै मौत को भी मार दूंगा'
फिल्म- 'साथिया'
'तुम दुआ करो अपने लिए, अगर उसे कुछ भी हुआ ना तो मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा'
फिल्म- 'क्रिश 3'
'मरते तो वो है जो जन्म लेते है'