'खाने के पैसे नहीं थे, मीलों पैदल चलते थे पापा', बेटे लव सिन्हा ने बताया Shatrughan Sinha स्ट्रगल

लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा (shatrughan sinha) के संघर्ष के दिनों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे शत्रुघ्न सिन्हा भोजन के पैसे बचाने के लिए मीलों पैदल चलते थे।;

Update: 2023-08-07 09:33 GMT

Bollywood: अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं। दिग्गज अभिनेता ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए काफी मेहनत की। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान उनके बेटे लव सिन्हा ने बताया कि जल्द ही वो गदर 2 में नजर आएंगे। इस दौरान लव सिन्हा ने अपने पिता के संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि एक समय था जब उनके पिता को भोजन के लिए पैसे बचाने पड़ते थे, इसके लिए वे मीलों पैदल चलते थे। उन्होंने यह भी कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार को उनसे बहुत उम्मीदें थीं यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा कभी असफल होकर नहीं लौटना चाहते थे।

अमिताभ के अच्छे दोस्त थे शत्रुघ्न

शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन की दोस्ती के बारे में जब पूछा गया कि वे दोनों अच्छे दोस्त थे, लेकिन समय के साथ अब पहले जैसा नहीं रहे। इस बयान पर लव ने कहा, जहां तक ​​प्रतिद्वंद्विता की बात है, तो जहां दो बेहतरीन कलाकार हो वहां प्रतिस्पर्धा तो होती ही है। हालांकि, यह किसी व्यक्तिगत मुद्दे के लिए नहीं था। कई बार ऐसा भी होता है जब दूसरे लोग आपको एक दूसरे के खिलाफ भड़काने की कोशिश करते हैं। इसी तरह गलतफहमियां विकसित होती हैं, लेकिन परिपक्वता तब होती है जब आपको सच्चाई का एहसास होता है और आप एक साथ वापस आते हैं।

गदर 2 में नजर आएंगे लव

अपने काम के बारे में बात करते हुए, लव ने बताया कि वे अपनी आगामी रिलीज फिल्म गदर 2 के लिए तैयार हैं, जिसमें वे सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में लीड एक्टर्स के रूप में सनी देओल और अमीषा पटेल है। इसके साथ ही फिल्म में उत्कर्ष गुप्ता, फेम सिमरत कौर और मनीष वाधवा भी शामिल हैं। 

Also Read: KBC 15 में Dashing लुक में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, जानें क्या बोली उनकी स्टाइलिस्ट 

Tags:    

Similar News