जाह्नवी कपूर के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा सपनों का महल, क्या 'रामायण' छोड़ देंगी एक्ट्रेस ?

Sonakshi Sinha: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने सपनों का घर खरीद लिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत की कमाई से मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है।;

Update: 2021-01-24 05:20 GMT

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने सपनों का घर खरीद लिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत की कमाई से मुंबई के बांद्रा में 4 बीएचके अपार्टमेंट खरीदा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वो अपना घर छोड़कर अपने इस नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगी। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) कई सालों से घर खरीदा चाह रही थीं। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि उनका एक सपना है कि वो 30 साल की होने से पहले अपने पैसों से एक घर खरीद लें। 

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा फिलहाल मुंबई के जुहू में अपने घरवालों के साथ 'रामायण' में रहती है। इस आलीशान बंगले की कीमत करोड़ों में है। इस बंगले को शत्रुघ्न सिन्हा रेसिडेंशियल और ऑफिस दोनों ही तरह इस्तेमाल करते है। उन्होंने ये बंगला 49 साल पहले 1972 में खरीदा था। साल 2018 के जनवरी महीने में बीएमसी ने इस बंगले के खिलाफ एक्शन लिया था। आरोप था कि शत्रुघ्न ने छत और ग्राउंड फ्लोर पर बिना मंजूरी लिए टॉयलेट और पूजा घर बनवाया था।

इसके लिए बीएमसी ने नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस का जवाब न मिलने पर अवैध निर्माण को गिरा दिया गया था। अब नया फ्लैट खरीदने के बाद से लोग ये कयास लगा रहे है कि सोनाक्षी सिन्हा अब 'रामायण' छोड़ देंगी और अकेली अपार्टमेंट में रहेंगी। इस कयासों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने साफ किया कि उन्हें परिवार के साथ रहने में मजा आता है और अभी उनका शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है। ये घर मैंने अपना ख्वाब पूरा करने और इंवेस्टमेंट के लिए खरीदा है। 

Tags:    

Similar News