सोनम कपूर ने खास तरीके से दी 'ओणम' की बधाई, टिक गई फैंस की नजरें
केरल के पावन पर्व ओणम के अवसर सोनम कपूर आहूजा ने अपनी एक खास फोटो शेयर की है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। इस फोटो में सोनम कपूर ने साड़ी पहनी हुई है।;
अपने फैशन स्टाइल के वजह एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा को बॉलीवुड स्टाइल का आइकॉन माना जाता है। किस सीजन में क्या पहनना है, जो स्टाइलिश लगे, त्योहार पर क्या पहने, जो आपको अलग ही लुक दे, ये सब सोनम कपूर के ड्रैसिंग से समझा जा सकता है। सोनम कपूर ने ट्वीटर हैंडर पर अपनी एक फोटो को रिट्वीट किया है, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही है।
#Onam Kapoor pic.twitter.com/WrESxYE7hu
— Vaidehi Murthy (@ButVai) September 11, 2019
दरअसल, केरल के प्रसिद्ध त्योहार ओणम के मौके पर सोनम कपूर ने अपनी एक फोटो को शेयर किया। इस फोटो में वे इंडियन लुक में है। इंडियन साड़ी और ऊपर से बालों का हेयर स्टाइल उन पर काफी शूट कर रहा है। साड़ी के गोल्डल कलर के बॉर्डर की मैचिंग की ईयररिंग भी उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। प्यारी सी मुस्कान फोटो में जान डाल रही है। फोटो के कैप्शन में उन्होंने अपने नाम का S हटाकर Onam यानी ओणम शब्द के बाद कपूर लिखा है।
सोनम कपूर अपने स्टाइलिश लुक के पीछे बहन रिया का हाथ बताती है। सोनम का कहना है कि उनकी बहन रिया उन्हें स्टाइलिश बनाने के लिए तरह-तरह की टिप्स देती है। फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में बिजी है। साड़ी का बढ़ता क्रेज वाकई सराहनीय है और सोनम कपूर आए दिन साड़ी में फोटो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। सोनम के लुक इतने आकर्षक हैं कि उन्हें नजरअंदाज करना बेहद मुश्किल है। हाल ही में सोनम के फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने शानदार महरुम साड़ी पहनी हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App