सोनम कपूर की बहन शनाया कपूर ने किया बोल्ड डांस, वीडियो देख थम गई लोगों की सांसें
हाल ही में शनाया कपूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। शनाया कपूर का डांस देखने के बाद फैंस दिवाने हुए जा रहे है।;
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने लुक्स और फैशन सेंस के चलते इंटरनेट पर छाई रहती है। वहीं उनकी बहन शनाया कपूर भी अपनी अदाओं के चलते सोशल मीडिया पर कब्जा जमाए रखती है। शनाया कपूर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी है। हाल ही में शनाया कपूर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। शनाया कपूर का डांस देखने के बाद फैंस दिवाने हुए जा रहे है।
वायरल हो रही वीडियो में शनाया कपूर अपने कोरियोग्राफर के साथ डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो को मां महीप कपूर ने शेयर किया है। इस वीडियो में शनाया का बोल्ड डांस लोगों की सांसें रोक रहा है। मम्मी महीप ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'ये उसे अपनी मम्मा से मिला है।' इसके साथ उन्होंने स्माइल वाला इमोजी भी बनाया। इस वीडियो में शनाया ब्लैक आउटफिट पहनी हुई है।
वीडियो में शनाया अमेरिकन सिंगर कैमिला कबेलो के गाने 'Sangria Wine' पर डांस करती दिखाई दे रही है। डांस वीडियो को देखने के बाद न सिर्फ फैंस बल्कि कई बड़े सितारें भी तारीफ कर रहे है। बॉलिवुड सिलेब्स ने कॉमेंट सेक्शन में शनाया के डांस की तारीफ की। इसमें मान्यता दत्त, सुनीता कपूर, सोनाली बेंद्रे समेत कई सिलेब्रिटीज शामिल है। आप भी देखिए शनाया कपूर का ये डांस वीडियो