अपने जन्मदिन पर सोनू सूद ने दी प्रवासियों को सौगात, 3 लाख नौकरियां देने का ऐलान

अपने जन्मदिन पर सोनू सूद ने प्रवासियों को एक नई सौगात दी है। सोनू सूद ने 3 लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है।;

Update: 2020-07-30 07:25 GMT

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आज अपना 47वां बर्थडे मना रहे हैं। 30 जुलाई 1973 को सोनू सूद का जन्म पंजाब के मोंगा जिले में हुआ। फैंस सोनू सूद के न सिर्फ एक्टिंग के दिवाने है, ब्लकि उनके जिंदादिली के जबरदस्त फैंस भी है। सोनू पिछले कई दिनों से लॉकडाउन के चलते मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा रहे हैं। हर तरफ उनके नेक कामों की चर्चा हो रही है। इस कड़ी में सोनू ने अपने जन्मदिन के मौके पर लोगों के लिए एक राहत भरा ऐलान किया। सोनू सूज अब प्रवासियों को नौकरी दिलवाने की मुहिम शुरू की है।

इस मुहिम को सोनू सूद (Sonu Sood) बाढ़ से प्रभावित बिहार और असम में चलाने वाले है। इसकी जानकारी सोनू सूद ने ट्वीटर के जरिए दी। सोनू सूद ने ट्वीटर पर लिखा- 'मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए http://PravasiRojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए मेरा करार, ये सभी अच्छे वेतन, PF,ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं, धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और अन्य सभी का'

अपने इस पोस्ट में उन्होंने अब इंडिया बनेगा कामयाब '#AbIndiaBanegaKamyaab' को हैशटैग किया है। दरअसल, सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' के नाम से ये नई मुहिम शुरू की है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों संग करार भी किया है। बाढ़ का असम और बिहार में लाखों लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। जिसके चलते कई लोगों की नौकरियां तक चली गई है। इन सब की मदद करने के लिए सोनू सूद आगे आए हैं। आपको बता दें कि इस मुहीम में तकरीबन 500 कंपनियां और एनजीओ जुड़े हैं और ये अलग-अलग सेक्टर्स में लोगों को नौकरियां उपलब्ध कराने का काम करेंगे। 

Tags:    

Similar News