सोनू सूद और पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा की लव स्टोरी देखकर आप 'पागल नहीं होना'
सोनू सूद का पहला म्यूजिक एल्बम 'पागल नहीं होना' रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक एल्बम में सोनू सूद आर्मी अफसर के रोल में है। इस एल्बम में सोनू सूद के साथ पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा नजर आ रही है।;
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का पहला म्यूजिक एल्बम 'पागल नहीं होना' रिलीज हो चुका है। इस म्यूजिक एल्बम में सोनू सूद आर्मी अफसर के रोल में है। इस एल्बम में सोनू सूद के साथ पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा नजर आ रही है। दोनों की लव स्टोरी लोगों के मन को छू गई। वीडियो के शुरुआत में सोनू सूद नजर आते है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद लोगों के लिए एक मसीहा के तौर पर उभरे थे। ऐसे में उनके म्यूजिक वीडियो को लोग काफी सुन रहे है।