प्रवासी मजदूरों को पहुंचाया घर तो महिला ने बच्चे का नाम ही रखा दिया सोनू सूद, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन
मुंबई से प्रवासी मजदूरों को बिहार, यूपी और झारखंड भेजने का काम कर रहे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही शुभकामनाएं;
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आये हैं। वह मजदूरों को खाना देने के साथ ही उनके घर तक पहुंचा रहे हैं। अब तक वह हजारों गरीब (Migrant Labour) प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वहीं मजदूर भी (Actor Sonu Sood) एक्टर का अपने अपने अंदाज में शुक्रिया अदा करा रहे हैं। कोई बिहार में उनकी मूर्ति बनाने की बात कह रहा हैं तो इसबीच ही एक्टर की मदद से झारखंड अपने घर पहुंची एक (Pregnant Lady) गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म देते ही उसका नाम सोनू सूद रख दिया है। एक्टर को इसका पता उसके ट्वीटर हेंडल पर किसी के ट्वीट करने पर पता लगा। इतना ही नहीं सोनू सूद ने इस पर रिप्लाई भी दिया।
जन्म होते ही बच्चे का नाम रखा सोनू सूद
दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक (Pregnant Lady) गर्भवती महिला की कहानी साझा करते हुए सोनू सूद को ट्वीट किया। इसमें उसने बताया कि लॉकडाउन के बीच मुंबई में फंसी मजदूर गर्भवती महिला को (Sonu Sood ) सोनू सून ने मुंबई से दरभंगा पहुंचाया। सोनू की पहल और मदद से वह गर्भवती महिला मुंबई से दरभंगा अपने घर पहुंच गई। इसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया है। महिला ने बेटे का नाम सोनू सूद रखा है। इसके साथ ही यूजर ने लिखा कि काम बोलता है, और उस काम की इज्जत होती है, बाद में उस इज्जत को नाम दिया जाता है।
यह मेरा सबसे बड़ा अवार्ड 🙏 https://t.co/fVhpV5fI5y
— sonu sood (@SonuSood) May 28, 2020
सोनू सूद ने कहा मिल गया सबसे बड़ा अवॉर्ड
सोनू सूद ने ट्वीटर पर पता चली इस कहानी और शख्स द्वारा बार बार धन्यवाद का रिप्लाई भी किया। सोनू सूद ने खुद ट्विटर पर शुक्रिया अदा किया और इसे अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड बताया। इसके साथ ही एक्टर ने लिखा कि यह मेरा सबसे बड़ा अवार्ड है। बता दें कि यह पहली बार नहीं हैं। जब किसी फैंन ने सोनू सूद का शुक्रिया आदा किया हो, इन दिनों उन्हें लगातार गरीबों की दुवा और धन्यवाद मिल रहे हैं। सोनू सूद जिस स्तर पर इस समय मदद कर रहे हैं, उन्हें हजारों लोग ना सिर्फ दुआएं दे रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर एक्टर की तारीफ भी कर रहे हैं।