नुसरत जहां ने दवाइयों का लिया ओवरडोज, अस्पताल में करना पड़ा एडमिट

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाल की एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अस्पताल में भर्ती हैं। नुसरत जहां को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के अपोलो ग्लेनईगल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने दवाइयों को ओवरडोज लिया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।;

Update: 2019-11-18 11:12 GMT

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां हॉस्पिटल में एडमिट है। नुसरत जहां सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके चलते उन्हें कोलकाता के अपोलो ग्लेनईगल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस बात की जानकारी नुसरत के प्रवक्ता अभिषेक मजूमदार ने दी। उन्होंने बताया कि टीएमसी सांसद नुसरत जहां अस्पताल में भर्ती है। सेहत के बारे में बताते हुए मजूमदार ने कहा कि नुसरत की तबीयत अब ठीक है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को नुसरत जहां की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल भी भर्ती कराया गया। इस बारे में डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, इसलिए हमें उन्हें एडमिट करना पड़ा। वहीं सूत्रों की मानें तो नुसरत जहां ने किसी दवा का ओवरडोज ले लिया था, जिसके चलते उनकी इतनी तबीयत बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ गई है। ये मामला अब पुलिस केस बन गया है और मामले की जांच भी शुरु कर दी गई है। हालांकि इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है।



नुसरत के जानकार बताते है कि उनको अस्थमा की परेशानी है। रिश्तेदारों ने मीडिया से कहा कि 'हम उम्मीद करते है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी और मीडिया से हमारी अपील है कि वो इस समय हमारे हालातों को समझे'... तबीयत खराब होने के चलते नुसरत जहां संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। आपको बता दें कि नुसरत जहां बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस है। इस साल वो पहली बार सांसद बनी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के बशीहाट से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से लोकसभा चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने निखिल जैन के साथ तुर्की के शहर बोडरम में 19 जून को शादी कर ली थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News