अब इस फिल्म में नजर आएंगे साउथ के सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी रिलीज
बहु भाषी फिल्म साइ फाई में नजर जाएंगे प्रभास और दीपिका पादुकोण। मनोरंजन जगत के 50 साल पूरे होने पर नाग अश्विन ने की घोषणा।;
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता प्रभास एक बहुभाषी साइंस-फिक्शन फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। मनोरंजन जगत में 50 वर्ष पूरे कर रही वैजयंती मूवीज ने रविवार को बैनर की स्वर्ण जयंती के मौके पर इस फिल्म की घोषणा की। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन कर बहुत रोमांचित हैं।
फिल्म "महानटी" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले अश्विन ने कहा कि दीपिका के साथ इस फिल्म में "बाहुबली" अभिनेता प्रभास नजर आएंगे। अश्विन ने कहा, "मैं दीपिका को इस किरदार में देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मुख्यधारा की किसी भी अभिनेत्री ने अब तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया है और यह सभी के लिए हैरान कर देने वाला होगा।" उन्होंन कहा, "मुझे विश्वास है कि फिल्म में दीपिका-प्रभास की जोड़ी और उनकी कहानी ऐसी होगी, जिसे दर्शक वर्षों तक याद रखेंगे।
इस फिल्म की घोषणा होते ही साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म में दिखाई देगी। उनकी यह फिल्म बहु भाषी होगी। जो अलग अलग भाषाओं में रिलीज होगी। इसके साथ ही इस फिल्म में साइंस फिक्शन भी होगा। फिल्म की घोषणा के बाद दोनों ही अभिनेता और अभिनेत्री के फैंस भी खुश हैं। साथ ही उनकी आने वाली फिल्म का इंतजार में लग गये हैं।