करोड़ों की प्रॉपर्टी की अकेली मालकिन है उर्मिला मातोंडकर, फिर भी 32 लाख रुपए का है कर्जा !

Urmila Matondkar Birthday Special: उर्मिला मातोंडकर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। जन्मदिन के मौके पर जाने उनसे जुड़ी कुछ बातें...;

Update: 2021-02-04 06:29 GMT

उर्मिला मातोंडकर आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्‍म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम शिविंदर सिंह और मां का नाम रुख्‍शाना सुल्‍तान है। उर्मिला ने महाराष्ट्र में ही अपनी पढ़ाई पूरी की। उर्मिला मातोंडकर ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी। जिसमें 'रंगीला', 'पिंजर', 'जुदाई', 'प्यार तूने क्या किया', 'एक हसीना थी', 'सत्या' जैसी फिल्में शामिल है। उर्मिला को शानदार एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर बेस्ट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी किया जा चुका है।

उर्मिला मातोंडकर फिल्मों के अलावा, अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रही। उर्मिला ने 3 मार्च 2016 को बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की। ये शादी इसलिए भी चर्चाओं में रही, क्योंकि दोनों की उम्र में काफी फासला था और धर्म भी अलग थे। मोहसिन उर्मिला से 10 साल छोटे थे। एक तरफ जहां उर्मिला बौद्ध धर्म को मानते थीं, तो वहीं मोहसिन मुस्लिम धर्म से थे। जिसके चलते ये शादी काफी चर्चाओं में भी रही।

उर्मिला ने न सिर्फ बॉलीवुड में धमाल मचाया, बल्कि राजनीति में भी तहलका मचा दिया। उर्मिला ने 27 मार्च 2019 को कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की और साल 2019 में नॉर्थ मुंबई से लोकसभा चुनाव भी लड़ा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में संपत्ति का जिक्र किया। इसलिए हम आपको जो संपत्ति का ब्यौरा बता रहे है, वो साल 2019 का है। अब साल 2021 में उनकी प्रॉपर्टी कितनी है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

दायर हलफनामे में उर्मिला मातोंडकर ने अपनी कुल प्रॉपर्टी 68.28 करोड़ बताई। जिसमें 40 करोड़ 93 लाख 46 हजार 474 चल संपत्ति और 27 करोड़ 34 लाख 81 हजार अचल संपत्ति है। इसके अलावा उर्मिला मातोंडकर पर 32 लाख रुपये का कर्जा भी है। इसकी हम पुष्टि नहीं करते है। ये जानकारी हिंदी वेबसाइट 'HindiRush' के माध्यम से दी गई है। उर्मिला के पास तकरीबन 1.28 लाख रुपये के हीरे के जेवरात है और 1.48 लाख रुपए रुपये के गोल्ड क्वाइन है। वहीं 17.65 लाख रुपये के सोने की ज्वेलरी है। ये आंकड़ा चुनाव आयोग द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक है।

Tags:    

Similar News