US Election 2020: प्रियंका चोपड़ा को है अमेरिकी चुनाव के रिजल्ट का इंतजार, 'कौन होगा अगला राष्ट्रपति ?' जानने के लिए बेकरार

राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट का इंतजार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।;

Update: 2020-11-05 09:45 GMT

3 नवंबर को हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर वोटों की गिनती अभी जारी है। इसी बीच कई राज्यों के नतीजे अब तक सामने आ चुके हैं। जिनमें जो बाइडन आगे चल रहे हैं और वही डोनाल्ड ट्रंप काफी पीछे हैं। अमेरिका में अमेरिका में 40वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव हुआ है। जिसमें एक तरफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं, तो दूसरी तरफ डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन हैं। दोनों ने ही वोटिंग के बीच अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट का इंतजार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। देसी गर्ल से पोस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- '2020 की अनिश्चितता जारी है। लॉस एंजिल्स में अपने परिवार के साथ अमेरिका चुनाव देख रही हूं। कई वोटों की गिनती अभी तक नहीं हुई है, लगता है कि ये गिनती देर रात तक चलेगी।'


आपको बता दें कि प्रियंका हाल ही में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए बर्लिन गई थी, लेकिन वो लॉस एंजिल्स लौट आई है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आने वाली है। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई जर्मनी फिल्म 'एसएमएस फर डिच' की रीमेक है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन भी नजर आने वाले है। इसके अलावा प्रियंका की झोली में 'द व्हाइट टाइगर' और 'वी कैन बी हीरोज', 'रुसो ब्रदर्स सिटाडेल' जैसी बड़े बजट की फिल्में है। वो एक्ट्रेस-कॉमेडियन मिंडी कलिंग के साथ भी एक फिल्म में काम करेंगी। 

Tags:    

Similar News