बिहार कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को किया तलब, कहा- '8 फरवरी को कोर्ट में हो पेश'
Ekta Kapoor Web Series XXX Season 2: बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को आठ फरवरी को तलह किया है यानी 8 फरवरी को एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को कोर्ट में हाजिर होना होगा।;
वेब सीरीज 'XXX सीजन 2' को लेकर मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम 'XXX' पर भारतीय सेना के जवानों और उनकी पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। इस मामले को लेकर अब बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को आठ फरवरी को तलह किया है यानी 8 फरवरी को एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को कोर्ट में हाजिर होना होगा।
कोर्ट ने दोनों को समन भेजा है। दरअसल, बिहार के बेगूसराय कोर्ट ने मामले को लेकर सुनवाई की और एकता कपूर-शोभा कपूर को आठ फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया। आपको बता दें कि बिहार के बरौनी थाने के सिमरिया आदर्श गांव के शंभू कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शंभू कुमार सेना में रह चुके हैं। उनका आरोप है कि एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की इस वेब सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी के चरित्र को गलत ढंग से दिखाया गया है, जो कि अपमानजनक और शर्मनाक है।
आपको बता दे कि बीते साल जून 2020 में एकता कपूर की ट्रिपल एक्स सीरीज रिलीज होते ही के साथ ही विवादों में आ गई थी। सीरीज के खिलाफ कई जगहों पर लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किए। बढ़ते विरोध को देख एकता कपूर ने अपनी इस वेब सीरीज के आपत्तिजनक दृश्यों के लिए भारतीय सेना से माफी भी मांगी, लेकिन लोग नहीं मानें। लोगों ने इस मामले को लेकर एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई। दरअसल,सीरीज में एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैरमौजूदगी में दूसरे पुरुष से संबंध बनाते दिखाया गया।