ट्रोलिंग के बाद Deepika Padukone ने हेटर्स को दिया करारा जवाब, वीडियो शेयर कर बोली...

दीपिका पादुकोण ने 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुलासे किए थे। जिसके बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर को ट्रोलर्स को जवाब दिया है।;

Update: 2023-10-29 10:03 GMT

Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Dipika Padukone) और एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' (Koffee With Karan Season 8) में नजर आई थीं। शो में उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुलासे किए थे। जिसके बाद से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर को ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सिल्वर गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वायरल मीम पर एक फनी वीडियो बनाया है। जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही हैं कि 'इतनी सुंदर, इतनी सुंदर, जस्ट लुकिंग लाइक ए WOW!। ’इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।


क्या कहा था दीपिका पादुकोण ने 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में 

खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने 'कॉफी विद करण 8' के एपिसोड में रणवीर से पहले अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि जब वह रणवीर सिंह से पहली बार मिली थी तो वह अपने रिश्ते को कैजुअल रिलेशनशिप में रहना चाहती थीं। उन्होंने रणवीर सिंह के आने से पहले चार लोगों को डेट किया था। उन्होंने ये भी कहा था कि वह जितने भी लोगों से भी मिली। उनमें से कोई भी उन्हें खास नहीं लगा। एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उनके दिमाग में ये बात हमेशा रहती थी कि वह रणवीर सिंह के साथ है। हालांकि, दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं। इसके बाद से दीपिका को उनके पिछले रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ईशा मालवीय पर भड़के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल

Tags:    

Similar News