दीपिका ने रणवीर के साथ रिश्ते पर किया रिएक्ट, लव बर्ड्स को दी ये सलाह
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने युवा कपल को रिलेशनशिप से जुड़ी सलाह दी है।;
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) का नाम बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी की लिस्ट में शुमार है। दोनों के प्यार के चर्चे लव बर्ड्स के बीच खूब चलते हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका-रणवीर (Deepika-Ranveer) की फोटोज चर्चा में भी बनी रहती है। इस बार दीपिका अपने फैंस के लिए लव गुरू बन गई हैं। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में युवा विवाहित जोड़ों को सलाह दी है।
बी टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक हालिया इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि हम सभी फिल्मों से काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। अक्सर मूवी स्टार्स से ही हमारी शादियां और रिश्ते प्रभावित होते हैं। इसके अलाव हम अपने आसपास के रिश्तों को देखकर अपनी जिंदगी को ढालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का मानना है कि हमें यह स्वीकार करना जरूरी है कि जिस यात्रा पर दो लोग चल रहे हैं, वो बाकी लोगों की यात्रा से बिल्कुल अलग होती है।
दीपिका पादुकोण ने कपल को दी ये सलाह
दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि उन्हें आज के जोड़ो में क्या कमी महसूस होती है। एक्ट्रेस ने बताया कि आज के कपल में धैर्य की खासा कमी देखने को मिलती है। मेरे और रणवीर के अलावा ऐसे और भी कपल हैं, जिनसे आप धैर्य रखने की प्रेरणा ले सकते हैं। इसके अलावा भी काफी चीजें हैं, लेकिन धैर्य इनमें से सबसे पहली चीज है, जिसका कपल को खास ध्यान रखने की जरूरत है।
Also Read: करोड़ो में लेते फीस, फिर भी किराए के घर में रहते बॉलीवुड के ये सितारे
रणवीर के साथ दीपिका ऐसा करती हैं महसूस
रणवीर के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि उन्होंने हाल ही में भूटान की यात्रा की थी। इस दौरान दोनों ने एक साथ काफी अच्छा समय बिताया और बाहर के खाने का आनंद लिया। गौर करने की बात है कि दीपिका और रणवीर का प्यार शादी के बाद भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट पर बात करें तो उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान के साथ पठान फिल्म में देखा गया था। इसमें जॉन अब्राहम भी लीड रोल की भूमिका में थे। इसके बाद अब एक्ट्रेस आगामी दिनों में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ फिल्म फाइटर (Fighter) में नजर आएंगी। साथ ही उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ प्रोजेक्ट के (Project K) में भी देखा जाएगा।