दीपिका ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी पति की ऐसी फोटो, रणवीर सिंह ने कहा, बेबी क्या यार
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बहुत ही कुल हस्बैंड- वाइफ हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ हंसी- मज़ाक करते हुए देखा जाता है। दीपिका और रणवीर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पति रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है, जो इस समय काफी वायरल हो रही है।;
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बहुत ही कुल हस्बैंड- वाइफ हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ हंसी- मज़ाक करते हुए देखा जाता है। दीपिका और रणवीर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इतना ही नहीं इन दोनों की कई सारी फोटोज़ और वीडियोज़ भी वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में दीपिका ने रणवीर की एक फोटो शेयर की है, जो इस वक्त काफी खबरों में हैं।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पति रणवीर सिंह की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्टर हुडी पहने हुए दिखायी दे रहें हैं। हुडी के कारण रणवीर का सिर ढका हुआ है जिसे देखकर ये साफ नहीं हो पा रहा है कि वह बाहर देख रहे हैं या फिर सो रहे हैं। रणवीर की इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, "मेरी सुबह का नज़ारा! @ranveersingh।" दीपिका का ये पोस्ट तेज़ी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दीपिका के इस पोस्ट को लाखों लोग लाइक कर चुकें हैं।
लाइक्स के साथ- साथ दीपिका के इस पोस्ट पर लोग अपने रिएक्शंस भी दे रहे हैं। लेकिन इन रिएक्शंस में से जो सबसे खास है वह है एक्ट्रेस के पति रणवीर सिंह का कमेंट। दरअसल जैसे ही दीपिका ने रणवीर की इस फोटो को पोस्ट किया उसके कुछ देर बाद एक्टर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है। रणवीर ने कमेंट में लिखा है, "बेबी क्या यार।" इसके साथ ही रणवीर ने माथा पकड़े हुए इमोजी भी पोस्ट किया है। आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर की जोड़ी जितनी रियल लाइफ में पॉपुलर है उतनी ही पॉपुलैरिटी इनकी जोड़ी को रील लाइफ में भी मिली है। फिर चाहें वो 'गोलियों की रासलीला राम- लीला' (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) हो या फिर 'बाजीराव मस्तानी' (Bajiro Mastani) दोनों ही फिल्मों में इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। तो वहीं इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म '83' में दिखायी देगी। जहां रणवीर भारतीय क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) की भूमिका में नज़र आएंगे वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया (Romi Bhatiya) का रोल प्ले करते हुए दिखायी देंगी।