फेमस फैशन डिजाइनर Rohit Bal की हालत नाजुक, मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया

फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल (Rohit Bal) की हालत गंभीर बनी हुई। जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वह लंबे समय से दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं।;

Update: 2023-11-28 06:11 GMT

Fashion Designer Rohit Bal: फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल (Rohit Bal) की हालत गंभीर बनी हुई। जिसके चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वह लंबे समय से दिल से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

खबरों की मानें तो रोहित बल को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल से संबंधित बीमारी है। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गए थे। पहले उन्हें दिल्ली के मूलचंद अस्पताल ले जाया गया। जब उनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ तो इसके बाद फैशन डिजाइर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों की मानें तो 62 साल के रोहित बल को शराब पीने की लत थी। जिसकी वजह से उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वह अस्पतालों में चेकअप के लिए जाते रहते हैं।

पिछले साल भी अस्पताल में भर्ती हुए थे रोहित बल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में भी रोहित बल को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनसे मिलने उनके पुराने दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल भी पहुंचे थे। वहीं फरवरी 2010 में रोहित बल को दिल का दौरा भी पड़ चुका है। जिसके चलते डॉक्टरों को उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। 

1986 में रोहित बल में शुरू किया था अपना करियर 

8 मई 1961 को श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने अपना करियर 1986 में शुरू किया था। वह दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के छात्र रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में फैशन की पढ़ाई की है। रोहित बाल ने 2006 में 'इंडियन फैशन अवार्ड्स' और 2001 में किंगफिशर फैशन अचीवमेंट अवार्ड्स में 'डिजाइनर ऑफ द ईयर' का खिताब अपने नाम किया था। उनके काम को 2012 में भी स्वीकार किया गया। जब उन्हें 'लैक्मे ग्रैंड फिनाले डिजाइनर' (Lakme Grand Finale Designer) नामित किया गया।

ये भी पढ़ें- अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' से 'एनिमल’ के क्लैश पर बोले विक्की कौशल

 

Tags:    

Similar News