Gauri Alka Pagare ने जीता Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2023 का खिताब, जानें उन्हें क्या-क्या मिला
गौरी अलका पगारे (Gauri Alka Pagare) ने फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2023' (Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2023) के विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। गौरी को चांदी की वीणा और 1,50,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।;
Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2023 Winner : गौरी अलका पगारे (Gauri Alka Pagare) ने फेमस सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2023' (Sa Re Ga Ma Pa Little Champs 2023) मराठी के विनर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। गौरी को चांदी की वीणा और 1,50,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
दरअसल, सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स 2023 के छह फाइनलिस्ट रहे। जिनमें शरवानी वागले, हृषिकेश धवलीकर, जयेश खरे, देवांश भाटे, गीत बागड़े और गौरी अलका पगारे का नाम शामिल था। सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। शो की विनर गौरी अलका पगारे रहीं। फेमस सिंगर की बहन उषा मंगेशकर कुछ दिन पहले शो में आई थीं और उन्होंने घोषणा की थी कि जो भी शो में विनर होगा। उन्हें वह अपने परिवार की ओर से चांदी की वीणा गिफ्ट में देंगी। जिसके चलते गौरी को चांदी की वीणा भी मिली है। वहीं उपविजेता श्रावणी वागले और जयेश खरे को उनकी प्रतिभा और रियलिटी शो में उनकी जर्नी के लिए 1,00,000 रुपये का चेक दिया गया।
शनिवार को हुआ 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023' का फिनाले
शनिवार को रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स 2023' का फिनाले हुआ। जिसमें सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर गौरी पगारे ने इस शो के खिताब को अपने नाम कर लिया। वहीं रियलिटी शो के रनर-अप का खिताब श्रवणी वागले (फर्स्ट) और जयेश खरे (सेकेंड) ने अपने नाम किया। इन तीनों कंटेस्टेंट की जर्नी शो में बेहतरीन रहीं।
बता दें कि 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स' मराठी का चौथा सीजन 9 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। शो को मृण्मयी देशपांडे ने होस्ट किया था। वहीं जज वैशाली मदे रहे।
ये भी पढ़ें- Nikhita Gandhi के कॉन्सर्ट में भगदड़ से 4 छात्रों की दर्दनाक मौत