Birthday Special: 5 अभिनेत्रियों के साथ डेटिंग, 2 बार तलाक और एक्स वाइफ ने जड़ा थप्पड़, तब जाकर करण सिंह ग्रोवर को मिला बिपाशा में सच्चा प्यार
पॉपुलर एक्टर करण सिंह ग्रोवर (karan singh grover) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने एक्टिंग से आज लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। आज वह बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) के साथ एक शादीशुदा जिन्दगी जी रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें टीवी कैसानोवा के नाम से जाना जाता था।;
टीवी इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहे पॉपुलर एक्टर करण सिंह ग्रोवर (karan singh grover) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपने एक्टिंग से आज लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। आज वह बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु (Bipasha Basu) के साथ एक शादीशुदा जिन्दगी जी रहे हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें टीवी कैसानोवा के नाम से जाना जाता था। वह अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्ख़ियों में रहे हैं। बिपाशा से शादी से पहले वह कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं इतना ही नहीं उन्होंने दो बार शादी भी की है और यह उनकी तीसरी शादी है। यह कहना गलत नही होगा कि उन्होंने अपने सच्चे प्यार को पाने के लिए काफी मेहनत की तब जाकर उन्हें बिपाशा के रूप में अपना प्यार मिला। अपने लुक के लिए पॉपुलर एक्टर की लव लाइफ काफी दिलचस्प रही है तो आइये उनके 40वें जन्मदिन के अवसर पर उनके अफेयर्स और शादीशुदा जिन्दगी के बारे में जानते हैं।
श्रद्धा निगम (Shradha Nigam)
एक समय ऐसा था जब करण और श्रद्धा एक दुसरे से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने 2008 में गोवा में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के 10 महीने के अंदर ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)
'कुबूल है' शो में एक साथ नजर आने के बाद यह अफवाहें तेज थी कि करण और सुरभि न केवल ऑन-स्क्रीन बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी एक-दूसरे के बहुत करीब थे।
गुल खान (Gul Khan)
रिपोर्ट्स की माने तो अपने टीवी शो 'कुबूल है' के प्रोड्यूसर गुल खान को भी करण डेट कर रहे थे लेकिन इस बारे में दोनों ही चुप रहे और कभी कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
निकोल अल्वारेस (Nicole Alvares)
पहली पत्नी श्रद्धा से तलाक के बाद करण कोरियोग्राफर निकोल अल्वारेस को डेट कर रहे थे। कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद करण निकोल से भी अलग हो गए और एक बार फिर अपने प्यार को ढूंढने में लग गए।
जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)
करण सिंह जेनिफर विंगेट से मिले और दोनों कुछ समय रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी कर ली। यह शादी दो साल तक चली लेकिन एक समय ऐसा आया जब दोनों का आपसी मनमुटाव बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। रिपोर्ट्स की माने तो जेनिफ़र ने करण को तमाचा भी जड़ा था और चीटिंग का इल्जाम लगाया था।
बिपाशा बासु
करण सिंह ग्रोवर और बिपासा बासु अपनी फिल्म अलोन के सेट पर मिले और यह से उनकी लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों एक -दुसरे से बेहद प्यार करते थे। वह ऐसा समय था जब बिपासा का जॉन अब्राहम से ब्रेकअप हो चुका था और इस तरह दोनों को एक दूसरे में सच्चा प्यार मिला। कुछ सालों तक डेट करने के बाद 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए और आज उनकी शादी को 6 साल हो गए हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार जताने का कोई मौक़ा नही छोड़ते हैं।