Pranjal Dahiya: आखिर हो ही गया प्रांजल दहिया की उम्र का खुलासा, Real Age जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

हरियाणा की पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल प्रांजल दहिया ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी उम्र का खुलासा कर दिया है। चलिए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस की उम्र असल में कितनी है।;

Update: 2023-02-23 08:20 GMT

Pranjal Dahiya: हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस प्रांजल दहिया अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों के बीच खास पहचान कायम कर चुकी हैं। बीते साल एक्ट्रेस के तीन से चार गाने सुपरहिट हुए थे। जिप्सी गाने ने तो  haryanvi songs में एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। प्रांजल की चर्चा उनके सॉन्ग के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी होती है। कलेशी छोरी के नाम से भी प्रांजल को जाना जाता है। हाल ही में kaleshi chori के नाम से उनका एक गाना रिलीज हुआ था। एक्ट्रेस के चाहनेवालों ने गाने को खूब प्यार दिया। इसके बाद से ही प्रांजल को कलेशी छोरी के नाम से संबोधित किया जाने लगा। इस टैग को खुद प्रांजल ने भी खुशी के साथ स्वीकार किया है। एक पॉपुलर यूट्यूबर के साथ प्रांजल ने हाल ही में पॉडकास्ट किया है। इस दौरान हरियाणा की क्वीन ने अपनी रियल लाइफ समेत कई चीजों का खुलासा किया है। 

प्रांजल दहिया ने किया अपनी उम्र का खुलासा

प्रांजल दहिया ने फिल्म या म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने की इच्छुक लड़कियों को विशेष सलाह दी कि वो शूटिंग सेट पर अपने परिवार से किसी एक व्यक्ति को जरूर लेकर जाए। बता दें कि प्रांजल हर इवेंट में अपने भाई के साथ ही जाती है। प्रांजल ने अपनी उम्र को लेकर फैल रही कई तरह की अफवाहों पर भी रिएक्ट किया है। जी हां, शायद आपका भी मानना होगा कि प्रांजल की उम्र 26 से 29 साल के बीच होगी। लेकिन इस जानकारी में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद प्राांजल दहिया ने अपने लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताया है। अब सवाल खड़ा होता है कि फिर एक्ट्रेस की असल उम्र कितनी है। प्रांजल दहिया के मुताबिक, उनका जन्म साल 2001 के मई महीने में हुआ है। इस हिसाब से एक्ट्रेस की उम्र महज 21 साल ही है और वह आने वाले दिनों में 22 साल की हो जाएगी। 

एक्ट्रेस ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

इंटरनेट पर भी प्रांजल की उम्र को लेकर सही जानकारी मौजुद नहीं है। इस बारे में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जमाने में मेरे से जुड़ी कई अफवाहें भी है। रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में उनका कहना है कि वो सिंगल है। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रांजल के कई अपकमिंग गाने आने वाले हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की रियल उम्र सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी लगातार देते नजर आ रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स एक्ट्रेस की उम्र जानने के बाद हैरान हो गए हैं। 

Tags:    

Similar News