14 साल के मयंक ने केबीसी में रचा इतिहास, बनें अब तक के सबसे Youngest करोड़पति, क्या आप दे सकते हैं 1 करोड़ के इस सवाल का जवाब?
अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में 14 साल के मयंक ने इतिहास रच दिया है। वह सबसे कम उम्र में करोड़पति का ताज पहनने वाले प्रतियोगी बन गए हैं। हरियाणा के रहने वाले मयंक ने केबीसी में एक करोड़ रूपए जीत लिए है। आइए जानते हैं कि उनसे बिग बी ने क्या सवाल पूछा था। जिसका जवाब देने के बाद वह करोड़पति बन गए।;
KBC 15 : अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में 14 साल के मयंक ने इतिहास रच दिया है। वह सबसे कम उम्र में करोड़पति का ताज पहनने वाले प्रतियोगी बन गए हैं। हरियाणा के रहने वाले मयंक ने केबीसी में एक करोड़ रूपए जीत लिए है। आइए जानते हैं कि उनसे बिग बी ने क्या सवाल पूछा था। जिसका जवाब देने के बाद वह करोड़पति बन गए।
दरअसल, KBC 15 में इन दिनों स्पेशल केबीसी जूनियर्स वीक चल रहा है। मंगलवार के एपिसोड में हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाले मयंक शामिल हुए थे। मयंक आठवीं कक्षा के छात्र हैं और उन्होंने केबीसी में बेहतरीन खेला। जिसके बाद सभी को हैरान कर दिया। मयंक ने बिना किसी लाइफलाइन के 3.2 लाख रुपये जीतकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने 12.5 लाख रुपये के सवाल के लिए अपनी पहली लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। जब मयंक ने 1 करोड़ रुपये के मेगा सवाल का जवाब दिया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिससे हर कोई खुशी से झूम उठा।
ये था एक करोड़ रूपए का सवाल
प्रश्न- किस यूरोपीय मानचित्रकार को वह मानचित्र बनाने का श्रेय दिया जाता है जिसमें नए खोजे गए महाद्वीप को अमेरिका का नाम दिया गया है?"
ऑप्शन ए- अब्राहम ऑर्टेलियस, बी- गेराडस मर्केटर, सी- जियोवानी बतिस्ता एग्नेस और डी- मार्टिन वाल्डसीमुलर।
सही उत्तर- मार्टिन वाल्डसीमुलर था।
सही जवाब देकर बने पहले जूनियर प्रतियोगी
मयंक ने सवाल का सफलतापूर्वक जवाब दिया और 1 करोड़ रुपये जीतने वाले पहले जूनियर प्रतियोगी बन गए। इसके बाद उन्होंने 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब देने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने खेल बीच में ही छोड़ दिया।
सीएम मनोहर लाल ने मयंक के पिता को फोन कर दी बधाई
मयंक के पिता को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने फोन कर बधाई दी है। उन्होंने इससे जुड़ा एक क्लिप भी शेयर किया है। जिसमें वह मयंक के पिता से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढें- Randeep Hooda Wedding: शादी से पहले होने वाली पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे Randeep Hooda