हरियाणवी डांसर RC के ठुमके देख लोग हुए बेकाबू, देखें गदर वीडियो
हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) सपना चौधरी (Sapna Choudhary) देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और वह एक ब्रांड बन हुकी हैं। स्टेज से करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज कई डांसर्स की प्रेरणा बन चुकी हैं। हरियाणवी क्वीन को फॉलो कर आज हरियाणा की कई बालाएं अपने ठुमके से खूब धमाल मचा रही हैं।;
हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) सपना चौधरी (Sapna Choudhary) देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। उनकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और वह एक ब्रांड बन हुकी हैं। स्टेज से करियर की शुरुआत करने वाली सपना आज कई डांसर्स की प्रेरणा बन चुकी हैं। हरियाणवी क्वीन को फॉलो कर आज हरियाणा की कई बालाएं अपने ठुमके से खूब धमाल मचा रही हैं। इनमें से कई डांसर काफी पॉपुलर हो चुके हैं और लोग उनका डांस देखकर खुद को झुमने से नहीं रोक पाते हैं। इस लिस्ट में ही एक नाम है आर.सी. उपाध्याय (RC Upadhyay)।
अगर आपने आरसी के डांस नहीं देखें हैं तो एक बार जरुर देखें। वहीं आरसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह बॉलीवुड के डांस नंबर 'रात मेरी डिंचक लड़ गई' (Raat Meri Dhinchak Lad Gayi) पर थिरकती नजर आ रही हैं। अपने एनर्जेटिक डांस मूव्स के लिए पॉपुलर यह डांसर हर किसी को इम्प्रेस कर देती हैं। आरसी के डांस परफॉरमेंस देख रहे लोग अपनी सीट से उठकर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं।
वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आर.सी. उपाध्याय के डांस मूव्स पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। स्टेज शो को एन्जॉय कर रहे लोग खूब सीटी बजाने को मजबूर हो रहे हैं और नोट फेंकते नजर आ रहे हैं। इस खतरनाक वीडियो में आरसी की अदाएं उनके फैंस को मदहोश करने के लिए काफी है। हर स्टेज शो में आरसी की हरकतें फैंस का दिल जीतने वाली होती हैं और वह मंच पर आग लगा देती हैं।