सपना चौधरी को सताई पति की याद, वीडियो शेयर कर बोलीं- हमें तुमसे प्यार कितना...

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने हर पोस्ट से वह सुर्खियों में रहती हैं और फैंस के बीच बने रहना वह बखूबी जानती है। इस बार फैंस के लिए वह कोई फोटो या डांस लेकर नहीं आयी है। दरअसल सपना को अपने ही घर में पति की याद आ रही है और इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।;

Update: 2022-03-04 10:15 GMT

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने हर पोस्ट से वह सुर्खियों में रहती हैं और फैंस के बीच बने रहना वह बखूबी जानती है। इस बार फैंस के लिए वह कोई फोटो या डांस लेकर नहीं आयी है। दरअसल सपना को अपने ही घर में पति की याद आ रही है और इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद फैंस यह सोचकर दुखी है कि आखिर देसी क्वीन दुखी क्यों है।

सपना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने बालकनी की एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है यहां तक कि हरियाणवी डांसर भी गुम है। इस क्लिप के बैकग्राउंड में 'हमें तुमसे प्यार कितना' सुनाई दे रहा है। वहीं बालकनी में रखे गमले दिख रहे हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए सपना ने लिखा, "मिसिंग यू वीर साहू।" बस क्या था फैंस कमेंट में सपना से पूछने लगे "क्या हुआ है सब ठीक तो है।" एक यूजर ने लिखा, "क्या हुआ, जीजाजी कहां हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप ठीक हो।"

बता दें कि सपना अपने साथ पति की फोटो बहुत कम शेयर करती है लेकिन फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और दोनों का एक बच्चा भी है। सपना और वीर साहू (Veer Sahu) की स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। हरियाणवी क्वीन ने अपने शादी की बात सबसे छिपा कर रखी थी और बहुत समय बाद इस बात को सपना ने रिवील किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी फजीहत हुई और उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा। सपना चौधरी ने सबके सामने अपनी सच्चाई रखी और एक बार फिर फैन्स के दिल पर राज करने लगी हैं। 

Tags:    

Similar News