देसी लुक में सपना चौधरी ने मचाया धमाल, बोलीं- 'आदत नहीं मुझे पीठ पीछे वार करने की...'

हरियाणवी गानों का क्रेज इन दिनों युवा पीढ़ी के बीच जोर-जोर से बोल रहा है। आज ये गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और फैंस के बीच चर्चा में होते हैं। वहीं मौजूदा समय में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को कौन नहीं जानता हैं। डासिंग क्वीन के लाखों दीवाने हैं और इनके बीच बने रहना सपना बखूबी जानती हैं। वहीं सपना इन दिनों इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रही हैं।;

Update: 2022-07-20 12:14 GMT

हरियाणवी गानों का क्रेज इन दिनों युवा पीढ़ी के बीच जोर-जोर से बोल रहा है। आज ये गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और फैंस के बीच चर्चा में होते हैं। वहीं मौजूदा समय में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) को कौन नहीं जानता हैं। डासिंग क्वीन के लाखों दीवाने हैं और इनके बीच बने रहना सपना बखूबी जानती हैं। वहीं सपना इन दिनों इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रही हैं। स्टेज परफॉरमेंस के अलावा हरियाणवी क्वीन इंडोर डांस वीडियो भी शेयर करती हैं। हाल ही में सपना ने एक रील्स शेयर की जिसमें उनकी अदाएं देख फैंस दीवाने हो रहे हैं।

सपना हरियाणवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी तड़का लगाना बखूबी जानती हैं। वहीं बॉलीवुड गानों पर उनकी अदाएं कातिलाना होती हैं। इस लेटेस्ट रील्स में सपना फिल्म बॉम्बे के हिट सॉन्ग 'केहना ही क्या ये नैन एक अन्जान से जो मिले' पर अपनी अदाएं दिखा रही है। इस रील्स को देख फैंस हैरान हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। सपना जब भी कोई वीडियो शेयर करती हैं तो फैंस के बीच चर्चा में होती हैं। इस रील्स को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा, "आदत नहीं मुझे पीठ पीछे वार करने की , दो ल्फ़्ज कम बोलती हूं मगर सामने बोलती हूं।"

हरियाणवी सेंसेशन सपना चौधरी ने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' में एक कॉमनर के रूप में भाग लेने के बाद लोकप्रियता हासिल की। तब से वह लगातार कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो और भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी हैं। सपना अब देश भर में एक बड़ी फैन फॉलोइंग के साथ एक सेलिब्रिटी हैं। खूबसूरती हो या स्टाइल सपना बॉलीवुड हसीनाओं को मात देती हैं। 

Tags:    

Similar News