Haryana Year Ender 2022: इस साल DJ पर इन 5 हरियाणवी गानों की रही धूम, यूट्यूब पर भी मिला धमाकेदार रिस्पॉन्स

साल 2022 के खत्म होने में महज कुछ दिनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में बात उन हरियाणवी गानों की करने वाले हैं, जिनकी चर्चा पूरे साल रही है। आइए... एक नजर हरियाणा के पॉपुलर गानों पर डालते हैं।;

Update: 2022-12-14 10:34 GMT

Hayanvi Popular Song 2022: हरियाणवी गानों का क्रेज इन दिनों लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है। अब हरियाणा के गानों की पॉपुलैरिटी देशभर के अलग राज्यों में भी बढ़ने लगी है। साल 2022 में फैंस ने कई हरियाणवी गानों (Haryanvi songs) को पॉपुलर बनाया। शादियों के सीजन में भी DJ पर हरियाणा के ज्यादातर गानों का धमाल देखने को मिला। वहीं, यूट्यूब पर तो चाहने वालों ने बार-बार कुछ सॉन्ग को सुना है। आज इस खास रिपोर्ट में व्यूज के अधार पर कुछ मोस्ट पॉपुलर हरियाणवी गानों के बारे में बात कर रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों ज्यादातर हरियाणवी स्टार्स (Haryanvi stars) की पहचान भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। सड़क पर चलती कार से लेकर शादियों में बज रहे डीजे तक हरियाणवी गानों को आसानी से सुना जा सकता है। अब साल 2022 के गुजरने का भी समय आ चुका है। ऐसे में पीछे मुड़कर कुछ खास गानों को याद करने का पल भी आ गया है, तो बिना देर किए चलते हैं, हरियाणवी गानों में झलकते कल्चर की छोटी सी सैर पर।

GYPSY (Balam Thanedar)


हरियाणवी गानों का जिक्र आते ही प्रांचल दहिया (Pranjal Dahiya) और दिनेश गोलन (Dinesh Golan) स्टार्स गाना जिप्सी (GYPSY) याद आ जाता है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। यूटयूब पर सॉन्ग को 218 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी प्रांजल के गाने पर रील्स बनाई थी। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर गाने की रील्स जरूर देखने को मिलती है। जिप्सी गाने को सिंगर GD Kaur ने गाया था। इसकी पॉपुलैरिटी के चर्चे पूरे साल खूब चले हैं।

Bhartaar (Gori Re Bhartaar Tera Aaya)


हरियाणवी सिंगर और एक्टर सुमित गोस्वामी (Sumit Goswami) के गाने Bhartaar को भी पूरे साल काफी ज्यादा प्यार मिला है। यूटयूब पर गाने को अब तक 23 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी फैंस ने गाने को खूब प्यार दिया था। इसे गाने को खुद सुमित ने ही प्रोड्यूस किया था। शादियों के सीजन में गाने को खूब गुंजते देखा गया है।

Jhotte


हरियाणा के मशहूर सिंगर और रैपर KD और Ndee Kundu का गाना झोट्टे (Jhotte) भी टॉप गानों की लिस्ट में रहा है। यूटयूब पर सॉन्ग को 11 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने का क्रेज साल 2022 की शुरुआत में काफी ज्यादा देखने को मिला था। गाने में KD के रैप करने के अंदाज को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

Birthday


हरियाणा की एक्सप्रेशन क्वीन के नाम से मशहूर प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) का एक और दूसरा गाना इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम बर्थडे (Birthday) हैं। इस हरियाणवी गाने का क्रेज इस कदर देखने को मिलता है कि जन्मदिन के दिन लोग एक दूसेर को बर्थडे विश करने के लिए भी इस गाने का प्रयोग करते हैं। यूटयूब पर गाने को 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिलहाल इसकी पॉपुलैरिटी कम होने का नाम तक नहीं ले रही है। इसके लिरिक्स को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है।

Gaadi Paache Gaadi


अमनराज गिल (Amanraj Gill) का पॉपुलर हरियाणवी गाना 'गाड़ी पाछे गाड़ी' Gaadi Paache Gaadi यूटयूब पर काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इसे यूटयूब पर 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस सॉन्ग को प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया था। सॉन्ग ने रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था।


Tags:    

Similar News