ऋतिक के जन्मदिन पर फैंस को तोहफा, विक्रम वेधा से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं। ऋतिक की आगामी फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे आज वेधा के रूप में अभिनेता के पहले लुक का झलक दिखाएंगे। वहीं अब एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।;

Update: 2022-01-10 05:14 GMT

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर हर तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं। एक्टर के खास दिन पर उनके और उनके फैंस के लिए खुशखबरी सामने आयी है। ऋतिक की आगामी फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के निर्माताओं ने घोषणा की थी कि वे आज वेधा के रूप में अभिनेता के पहले लुक का झलक दिखाएंगे। जिसके बाद ऋत‍िक के फैंस इस फिल्म में ऋत‍िक के लुक का इंतजार कर रहे थे वहीं अब एक्टर के स्पेशल डे पर विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वेधा के रूप में अपना पहला लुक साझा किया। उन्होंने जो तस्वीर साझा की, उसमें अभिनेता अपनी बड़ी दाढ़ी और मूंछों में दिख रहे हैं। आंखों में ब्लैक चश्मा पहने हुए, चेहरे पर खून से लथपथ बाल बिखरे हुए, वेधा का अपना स्वैग है। ऋतिक को एक काले रंग की वी नेक कुर्ता शर्ट पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने गले में काली चेन भी पहनी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋतिक ने कैप्शन में हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखा है "वेधा।"

बता दें कि फिल्म का निर्देशन लेखक-निर्देशक पुष्कर और गायत्री है और इस फिल्म में आर. माधवन और विजय सेतुपति भी हैं। यह भारतीय लोककथा 'विक्रम और बेताल' बेस्ड एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी बताती है, जो गैंगस्टर को पकड़ने और मारने के लिए निकल पड़ता है। फिल्म में ऋतिक के ऑपोज़िट राधिका आप्टे और सैफ अली खान भी है। यह फिल्म 'विक्रम वेधा' टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा फ्राइडे फिल्मवर्क्‍स और वाईएनओटी स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित है। वहीं सोर्स की माने तो यह फिल्म 30 सितंबर, 2022 को स्क्रीन पर हिट होने वाली है।

Tags:    

Similar News