Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में होगी ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की एंट्री, जानें कौन हैं समर्थ जुरेल !

कंट्रोवर्सियल टीवी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब और ज्यादा ड्रामा देखने को मिल सकता है। खबर है कि ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में एंट्री कर सकते हैं।;

Update: 2023-10-27 08:28 GMT

Bigg Boss 17 :  कंट्रोवर्सियल टीवी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अब और ज्यादा ड्रामा देखने को मिल सकता है। खबर है कि ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में एंट्री कर सकते हैं। इसका सीधा असर बिग बॉस के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार पर पड़ेगा। क्योंकि ईशा और अभिषेक को लेकर कहा जाता है कि दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, अब इस रिश्ते से ईशा ने मूव ऑन कर लिया है, लेकिन अभिषेक को अभी भी उम्मीद है कि फिर से एक हो सकते हैं।

दरअसल, बिग बॉस के प्रीमियर में ईशा और अभिषेक के बीच में भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी। दोनों बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के सामने ही झगड़ने लगे थे। ईशा मालवीय ने अपने एक्स अभिषेक पर फिजिकल वायलेंस का भी आरोप लगाया था। वहीं अभिषेक का कहना था कि ईशा ने उनके मुंह पर नाखून मारे थे। हालांकि, अभिषेक ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था, लेकिन ईशा ने इस बात से इंकार कर दिया था। ईशा ने अपने और अभिषेक के रिश्ते को लेकर कहा था कि उनके बीच एक अच्छा बॉन्ड था। जिसे रिलेशनशिप नहीं कहा जा सकता। 

समर्थ की शो में हुई एंट्री तो अभिषेक कुमार को लगेगा झटका 

खबरों की मानें तो टीवी एक्टर समर्थ जुरेल बिग बॉस के घर में आने के लिए तैयार है। अगर उनकी शो में एंट्री हुई तो बिग बॉस के घर में काफी ड्रामा देखने को मिलेगा। वहीं अभिषेक कुमार के लिए यह एक बड़ा झटका होगा। अभिषेक कुमार अभी किसी से नहीं डरते हैं। वह दूसरों को ट्रिगर करने का बहाना खोजते हैं। समर्थ जुरेल के आने से बिग बॉस के घर वाले भी उन्हें ट्रिगर कर पाएंगे और जब अभिषेक को गुस्सा आता है तो वह कुछ भी नहीं देखते हैं। हाल ही के एपिसोड में वह मन्नारा चोपड़ा से भिड़ गए थे और उन्हें डुप्लीकेट परिणीति तक कह दिया था। 

कौन है ईशा मालवीय के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल 

समर्थ जुरेल एक टीवी एक्टर है। वह 'मैत्री' में लीड किरदार में है। वह टीवी शो 'उड़ारियां' में भी किरदार निभा  चुके हैं। इसके अलावा splitsvilla 14 में भी समर्थ जुरेल नजर आए थे। कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर में उनकी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री होगी। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।  

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अभिषेक कुमार के Duplicate परिणीति कहने पर भड़कीं मन्नारा चोपड़ा

Tags:    

Similar News