साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयानों से नाराज हुए जावेद अख्तर, ऐसे साधा निशाना
देश में चुनावों का माहौल गर्म है। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हर राजनीतिक पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा की भोपाल सीट से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। उनके बयानों से विरोधी और कुछ बुद्धिजीवी खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं।;
देश में चुनावों का माहौल गर्म है। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर हर राजनीतिक पार्टी अपना पूरा जोर लगा रही हैं। भाजपा की भोपाल सीट से उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। उनके बयानों से विरोधी और कुछ बुद्धिजीवी खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक इंटरव्यू में कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वाले लोगों में से एक थीं और इस बात पर उन्हें गर्व है। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान पर जावेद अख्तर ने ट्वीट के जरिए निशाना साधा है।
जावेद अख्तर ने लिखा कि मेरे लिए यह चुनाव धर्मयुद्ध की तरह है फिर कहा वह मेरे श्राप के कारण मारे गए। फिर कहा मैं अपने शब्द वापस ले रही हूं, क्योंकि इससे देश के दुश्मनों को मदद मिल रही है'। बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने में मैंने भी हिस्सा लिया था'। दस में से दस." जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. उनका ट्वीट वायरल हो रहा है।
Golden words- I- for me this election is a Dharm yudh . 2- he was killed because of my curse . 3- I take back my words (only ) because they are helping the enemies of the nation- 4- I participated in Babri demolition . Ten out of ten !!!
— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) April 22, 2019
जावेद अख्तर इससे पहले भी प्रज्ञा ठाकुर की भोपाल से उम्मीदवारी पर सवाल उठा चुके हैं। आपको बता दे कि जावेद अख्तर हिंदी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक के अलावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद भी हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App