जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों पर लिख दी कविताएं

इससे पहले शाहरुख की पत्नी करण के बच्चों के लिए कमरा डिजाइन कर चुकी हैं।;

Update: 2017-04-12 12:22 GMT

करण जौहर के जुड़वा बच्चों को दुनिया में आए अभी इतना ज्यादा समय भी नहीं हुआ कि लोग उनके लिए दिल खोलकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बॉ़लीवुड पूरी तरह फिल्ममेंकर करण के बच्चों पर मेहरबान नजर आ रहा है।

गौरी खान ने करण के बच्चों यश और रुही के लिए बेहद खूबसूरत कमरा डिजाइन किया तो अब दिग्गज कमकार जावेद अख्तर ने करण के बच्चों के लिए कविताएं लिख डाली है।

दरअसल लेखक जावेद अख्तर ने करण जौहर को एक बेहद इमोशनल कर देने वाला तोहफा दे दिया है। करण ने खुद ट्विटर पर इन कविताओं की तस्वीरें शेयर करते हुए जावेद अख्तर और शवाना आजमी को धन्यवाद किया है।

करण के बच्चों के लिए यह एक अनमोल तोहफा है कि उनपर इतनी खूबसूरत कविताएं लिखी गईं हैं।

सरोगेसी से पैदा हुए करण के दोनों बच्चों के लिए सभी खुश हैं और उनके बेहतर स्वास्थ्य के कामना कर रहे हैं। वहीं अख्तर ने रुही और यश के लिए दो हार्ट टचिंग कविताएं लिखी हैं।

कविता की शुरुआत में ही यश और रुही को नन्हें यश जौहर और रुही जौहर लिखा गया है और उन्हें प्यार और रिश्तों के बारे में बताया हैं।

दरअसल बॉलीवुड में बेहतरीन गानों और कहानियों को कलमबद्ध कर चुके जावेद अख्तर ने यह एक अलग ही विषय चुना है जिसपर उन्होंने पोइट्री लिखी हैं। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News