Jhalak Dikhhla Jaa 10: शिल्पा शिंदे का कोरियोग्राफर से हुआ झगड़ा, इंटरव्यू में किया बड़ा खुलासा
शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। अब एक्ट्रेस झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रही है। उनके फैंस शिल्पा की डांस प्रफोर्मेंस को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शिल्पा ने बताया कि उनका पहले दिन ही कोरियोग्राफर के साथ झगड़ा हो गया।;
Jhalak Dikhhla Jaa 10: टीवी के पॉपुलर सीरियल में भाभी जी के किरदार से फैंस के बीच अपनी पहचान बनाने वाली शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। अब एक्ट्रेस झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो रही है। उनके फैंस शिल्पा की डांस प्रफोर्मेंस को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। डांसिंग शो झलक दिखला जा का नया सीजन कल यानी 3 सितंबर से शुरु होने वाला है। इस शो का नया सीजन लंबे इंतजार के बाद टीवी पर आने वाला है। झलक दिखला जा में कई पॉपुलर टीवी स्टार्स नजर आने वाले है, जिसके कारण भी दर्शक इसे देखने के लिए काफी उत्सुक है।
शिल्पा शिंदे का कोरियोग्राफर के साथ हुआ झगड़ा
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया कि उनका कोरियोग्राफर के साथ किस बात को लेकर झगड़ा हो गया। झलक दिखला जा शो में इस बार शिल्पा भी कंटेस्टेंट में से एक हैं। शिल्पा ने कहा कि उन्हें डांस करने के लिए माधुरी दीक्षित का गाना मिला, जिसके बाद उन्होंने अपने कोरियोग्राफर को बोला की गाने में थोड़ी कॉमेडी और थोड़ा डांस ढाल देंगे। हालांकि उनके कोरियोग्राफर ने कहा कि ये एक डांस शो है और उन्हें डांस ही करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में शिल्पा का इस बात को लेकर उनके कोरियोग्राफर के साथ झगड़ा हो गया। लेकिन अब शिल्पा पूरी तरह से उनके दिशा-निर्देश को मानते हुए ही डांस प्रैक्टिस कर रही है।
ये कंटेस्टेंट्स आएंगे नजर
झलक दिखला जा 10 में जज के रुप में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक बार फिर वापसी कर रही है। वहीं उनके साथ करण जौहर (Karan Johar) भी जज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। तीसरी जज के तौर पर नोरा फतेही (Nora Fatehi) शामिल होंगी। डांस के सबसे पॉपुलर शो को होस्ट मनीष पोल करने वाले हैं। गौरतलब है कि झलक दिखला जा के नए सीजन में शिल्पा शिंदे के अलावा रुबीना दिलैक, फैसल शैख, निया शर्मा, पारस कलानावत, धीरज धूपर, गुंजन सक्सेना, अमृता खानविलकर जैसे कई कंटेस्टेंट्स शामिल होने वाले हैं।