Jhanvi Kapoor अपने Ex बॉयफ्रेंड को फिर कर रहीं डेट! जानें वायरल खबर का सच

दिवाली पार्टी से एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की एक वीडियो सुर्खियों में आ गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाह्नवी अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी यह वीडियो देख हैरान हो रहे हैं।;

Update: 2022-10-24 12:00 GMT

Diwali Party Jhanvi Kapoor: बॉलीवुड के गलियारों में दिवाली की धूम देखने को मिल रही है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स के घरों पर प्री दिवाली पार्टी का आयोजन हो चुका है। इस दौरान पॉपुलर सेलेब्स की मौजूदगी ने दिवाली के जश्न की रौनक और ज्यादा बढ़ा दी। लेकिन एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक्ट्रेस दिवाली पार्टी (Diwali party) में अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई। सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

एक्स बॉयफ्रेंड संग नजर आईं जाह्नवी

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर राइटर और प्रोड्यूसर अमर पाल बिन्द्रा (Amar Pal Bindra) की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान वह शिखर परिहार (Shikhar Parihar) के साथ नजर आईं। जाह्नवी को उनके एक्स बॉयफ्रेंड के साथ देखकर हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर जाह्नवी-शिखर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जाह्नवी बेहद खूबसूरत साड़ी पहने गाड़ी में बैठी हुई है। उनके साथ शिखर परिहार भी है, जो कार चला रहे हैं।

क्या जाह्नवी कर रही शिखर को डेट

जाह्नवी कपूर पैपराजी को देखने के बाद स्माइल भी करती नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जाह्नवी और परिहार एक दूसरे को एक टाइम पर डेट कर चुके हैं। बताते चलें कि शिखर परिहार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार सिंदे के पौते हैं। इस बार दोनों को एक साथ देखकर उनके बीच की नजदीकियां बढ़ने की खबरें फिर से वायरल होने लगी हैं। हालाकिं, जाह्नवी-परिहार के रिश्ते का क्या सच है, ये तो खुद एक्ट्रेस ही बता सकती है। 

Tags:    

Similar News