Sooraj Pancholi को 10 साल के बाद मिली राहत, परिवार ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Sooraj Pancholi Acquitted: सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को जिया खान सुसाइड मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने आज मामले में अंतिम फैसला सुनाया और सूरज को बरी कर दिया है।;

Update: 2023-04-28 07:46 GMT

Sooraj Pancholi Acquitted: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को सीबीआई कोर्ट से जिया खान (Jiah Khan) केस में बड़ी राहत मिली है। 10 साल बाद इस मामले में फैसला आया है। मुंबई की स्पेशल CBI कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। वहीं, कोर्ट के इस फैसले से जिया की मां को बड़ा झटका लगाा है।

सूरज पंचोली को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, एक्टर पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी कर दिया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सूरज के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। एक्टर समेत उनकी मां जरीना वहाब ने भी कोर्ट का फैसला सुन राहत की सांस ली। हालांकि, जिया खान की मां राबिया इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है।

कौन हैं सूरज पंचोली
सूरज पंचोली अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनका एक अहम परिचय है कि वो बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीन वहाब के बेटे हैं। इसके अलावा सूरज भी एक अभिनेता के तौर पर खुद की पहचान कायम कर चुके हैं। हालांकि, सूरज की फिल्मों से ज्यादा उनके विवादों की चर्चा लोगों के बीच चलती है। आज कोर्ट में जिया खान आत्महत्या मामले में अंतिम फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले की वजह से भी बीते 10 सालों से सूरज लाइमलाइट में रहे हैं। हालांकि, आज उन्हें इस मामले में मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है। चलिए जान लेते हैं सूरज के फिल्मी करियर और उनसे जुड़े विवादों के बारे में।

यहां पढ़ें: सूरज पंचोली को मिली राहत, कोर्ट ने मामले में किया बरी

सूरज पंचोली का फिल्मी करियर

सूरज पंचोली ने साल 2015 में आई फिल्म हीरो से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। खास बात है कि इस मूवी में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी भी नजर आई थीं। अथिया ने भी सूरज की तरह इसी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। साल 2019 में उनकी फिल्म सैटेलाइट शंकर आई थी। इसके बाद सूरज पंचोली को साल 2021 में आई 'टाइम टू डांस' में देखा गया। 

सूरज पंचोली से जुड़ा सबसे बड़ा विवाद

सूरज पंचोली का विवादों से काफी पुराना नाता है। जी हां, सूरज का फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही एक्ट्रेस जिया खान के साथ नाम जुड़ गया था। अपनी उम्र से पांच साल बड़ी जिया के साथ सूरज का प्यार परवान चढ़ा। इतना ही दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे। 10 महीने के लंबे रिलेशन के बाद अचानक 3 जून को उनकी गर्लफ्रेंड जिया खान ने सुसाइड किया था।

Tags:    

Similar News