हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप इस वकील को कर रहे डेट, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि एक्टर लंदन की रहने वाली वकील जोएल रिच (Joell rich) को डेट कर रहे हैं।;
हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप (Johnny Depp) अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनको लेकर अफवाहे चल रही थी कि वो एक वकील को डेट कर रहे है, जिसने उनका केस भी लड़ा था। एक रिपोर्ट में अब खुलासा किया गया है कि ये वकील लंदन की रहने वाली जोएल रिच (Joell rich) हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि डेप और जोएल एक दूसरे के साथ मजबूत रिलेशन में है। इतना ही नहीं दोनों ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
कौन है जोएल रीच?
जोएल रीच शादीशुदा महिला है जो अपने पति से अलग रहती है। हालांकि दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि जोएल, जॉनी डेप और एंबर हर्ड के ट्रायल केस को लड़ रही थी। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डेप को सपोर्ट करने के लिए जोएल कोर्ट रूम में हर बार मौजूद होती थी। इसके साथ ही ऐसा भी कहा गया है कि दोनों एक दूसरे से हॉटल में मिला करते थे। वहीं सन के खिलाफ जॉनी डेप के मुकदमें में जोएल ने ही उनका केस लड़ा था।
रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आए एक्टर
दरअसल ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर जॉनी डेप अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी जॉनी और एंबर हर्ड ट्रायल के दौरान उनकी प्रमुख वकीलों में से एक केमिली वास्केज के साथ भी डेटिंग करने की अफवाहे सामने आई थी बाद में केमिली ने उनके और जॉनी की डेटिंग की बात पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि वो किसी और के साथ रिश्ते में है और काफी खुश भी है।
पत्नी संग एक साल में हुआ था तलाक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉनी डेप बीते लंबे समय से अपनी पत्नी एंबर हर्ड के साथ चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में है। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के दौरान हुई थी। जिसके बाद जॉनी-हर्ड को एक दूसरे के साथ प्यार हो गया था। 2015 में दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी कर ली। मगर ये दोनों शादी के बंधन को एक साल भी नहीं निभा पाए। एंबर हर्ड ने जॉनी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जॉनी ने उनके साथ डॉमेस्टिक हिंसा और यौन शोषण की है। बाद में जॉनी ने अपनी पत्नी पर मानहानी का केस कर दिया था। इसके ट्रायल के समय भी वो सुर्खियों में बने हुए थे।