फैमिली के साथ दुर्गा मां के दर्शन करने पहुंची काजोल, बेटे युग के साथ वीडियो वायरल

इन दिनों दुर्गा पूजा चल रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल दुर्गा मां के दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची हुईं थी। एक्ट्रेस का उनके बेटे युग के साथ वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक्ट्रेस की मां तनुजा और बहन तनिशा मुखर्जी भी नजर आईं।;

Update: 2021-10-13 11:11 GMT

इन दिनों दुर्गा पूजा (Durga Pooja) चल रही है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) दुर्गा मां के दर्शन के लिए दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची हुईं थी। मंगलवार को काजोल की एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें एक्ट्रेस अपने अंकल से काफी टाइम बाद मिलकर इमोशनल होते हुए दिखाईं दी थी। इस बार एक्ट्रेस का उनके बेटे युग (Yug) के साथ वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक्ट्रेस की मां तनुजा (Tanuja) और बहन तनिशा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) भी नजर आईं।

काजोल का युग के साथ वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में युग और काजोल पारंपरिक आउटफिट में दिखायी दिए। काजोल ने नीले रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थी जबकि युग ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। पूजा पंडाल में काजोल और युग के बीच बातचीत होती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में काजोल, युग को गले लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं।

इसके अलावा काजोल ने अपनी मां तनुजा और और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ भी पोज दिए। तनुजा ने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी थी जबकि तनीषा ने गोल्डन कलर की बेल्ट वाली गुलाबी साड़ी पहनी हुई थी। इस वीडियो में काजोल के पति अजय देवगन (Ajay Devgn) और उनकी बेटी न्यासा (Nyasa Devgn) कहीं दिखाई नहीं दिए। अजय और न्यासा इस कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए। काजोल सालों से शहर में हो रही दुर्गा पूजा के कार्यक्रम में भाग लेतीं रही हैं। कई बार उन्हें कजिन रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) और अयान मुखर्जी (Ayaan Mukherjee) के साथ पूजा में शामिल होते हुए देखा गया। हालांकि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था।

Tags:    

Similar News