सलमान से लेकर करीना तक, फिल्म साइन करने से पहले ये सेलेब्स करते हैं ऐसी अजीबोगरीब डिमांड कि चकरा जाए दिमाग
एक फिल्म की सफलता में बॉलीवुड स्टार्स का अहम योगदान होता है। फिल्म के हिट और फ्लॉप होने के लिए सेलेब्स भी जिम्मेदार होते हैं। बॉलीवुड स्टार्स को सोशल मीडिया पर लोग खूब फॉलो करते हैं। लेकिन एक फिल्म को साइन करने से पहले ये स्टार्स अजीबो गरीब डिमांड करते हैं।;
एक फिल्म की सफलता में बॉलीवुड स्टार्स का अहम योगदान होता है। फिल्म के हिट और फ्लॉप होने के लिए सेलेब्स भी जिम्मेदार होते हैं। बॉलीवुड स्टार्स को सोशल मीडिया पर लोग खूब फॉलो करते हैं। लेकिन एक फिल्म को साइन करने से पहले ये स्टार्स अजीबो गरीब डिमांड करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स के बहुत नखरे हैं। जहां कुछ स्टार्स बेहद विनम्र और डाउन-टू-अर्थ होते हैं, वहीं कुछ के नखरे जान आपके होश उड़ सकते हैं। आज हम आपको कुछ सेलेबस नजर डालते हैं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood celebrities and their weird demands) के अजीबो गरीब डिमांड बता रहे हैं जो वह फिल्म को करने से पहले रखते हैं।
करीना कपूर (Kareena Kapoor)
करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दीवा में से एक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कभी भी किसी न्यूकमर के साथ काम नहीं करती हैं। एक्ट्रेस को यह पसंद नहीं है। उनकी एक ही मांग है कि वह 'बी' ग्रेड के कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगी। इसलिए एक्ट्रेस स्क्रीन पर ए-लिस्टर्स के साथ ही नजर आती हैं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar)
अक्षय कुमार सन्डे को काम करना पसंद नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि यह वह दिन है जब सभी को आराम करना चाहिए और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले एक्टर यह डिमांड करते हैं।
सलमान खान (Salman Khan)
पर्दे पर काफी रोमांटिक दिखने वाले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ऑनस्क्रीन किसिंग और इंटीमेट सीन को करने से परहेज करते हैं। एक्टर मेकर्स के सामने पहले ही यह शर्त रख देते हैं।
आमिर खान (Aamir Khan)
आमिर खान बॉलीवुड के सबसे बड़े परफेक्शनिस्ट हैं। फिल्म को साइन करने से पहले वह स्टोरी को हर एंगल से देखते हैं और फैक्ट चेक करते हैं। एक्टर अपनी फिल्म में किसी भी 'लो एंगल शॉट' की अनुमति नहीं देते हैं क्योंकि ये उन्हें शर्मिंदा करता है। एक्टर के अनुसार वे इस शॉट में छोटे नजर आएंगे।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
कंगना रनौत अपना अंतिम डिसीजन अपने पर्सनल मनेजेर को ही देती हैं। कंगना बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस के बहुत नखरे हैं इसलिए वह किसी भी फिल्म को साइन करने से पहले किसी भी मीटिंग में जाना नहीं चाहती हैं। वह इसके लिए पर्सनल मनेजेर को डायरेक्ट करती हैं।