Dussehra: आज इतिहास रचेंगी कंगना रनौत, लाल किले पर फूंकेंगी रावण का पुतला

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज इतिहास रचने जा रही हैं। वह दिल्ली में होने वाली फेमस लव कुश रामलीला समारोह में रावण के पुतले को जलाएंगी।;

Update: 2023-10-24 06:50 GMT

Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आज इतिहास रचने जा रही हैं। वह दिल्ली में होने वाली फेमस लव कुश रामलीला समारोह में रावण के पुतले को जलाएंगी। इसी के साथ वह रावण का पुतला दहन करने वाली पहली महिला होंगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को वीडियो शेयर कर दी है।

दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि नमस्ते दोस्तों.. मैं 24 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किला में होने वाली रामलीला में हिस्सा लेने आ रही हूं। रावण दहन करें। बुराई पे अच्छाई की जीत स्थिर करने। तो इस रामलीला में हिस्सा लें...मिलते हैं 24 अक्टूबर को। इसके साथ ही उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' को देखने का भी अपने फैंस से अनुरोध किया। उनकी यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जो भारतीय वायु सेना पर आधारित है। 

कंगना रनौत ने इस वीडियो में एक कैप्शन में लिखा है। उन्होंने कहा कि लाल किले पर पिछले 50 सालों से रामलीला आयोजित कराई जा रही है। पिछले 50 सालों के इतिहास में ऐसी पहली बार हो रहा है, जब एक महिला रावण के पुतले का दहन करेगी।  जय श्री राम।”

तेजस में वायुसेना की पायलट बनेंगी कंगना रनौत 

अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' में कंगना एक वायु सेना पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने निर्देशित किया है। यह फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन, इसके बाद फिल्म की रिलीज की तारीख को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं कंगना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आएगी। यह फिल्म भी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने थी, लेकिन इसे अब साल 2024 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, फिल्म की नई रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता से परेशान हुए विक्की

Tags:    

Similar News