Birthday Special: Karanvir Bohra का टीवी का सफर जीतना आसान रहा, असल जिंदगी में कर्ज और तंगहाली से जूझना पड़ा

टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का असली नाम मनोज बोहरा (Manoj Bohra) है। करणवीर का जन्म 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनका संबंध फिल्मी परिवार से रहा है। जिसके कारण करणवीर भी टीवी शोज और कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं।;

Update: 2022-08-28 01:30 GMT

Happy Birthday Karanvir Bohra: टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) का असली नाम मनोज बोहरा (Manoj Bohra) है। करणवीर का जन्म 28 अगस्त 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। उनका संबंध फिल्मी परिवार से रहा है जिसके कारण करणवीर भी टीवी शोज और कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता ने साल 2018 में बिग बॉस में एंट्री ली। इसके बाद करणवीर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर करणवीर के जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातों पर नजर डालते हैं।

करणवीर बोहरा की निजी जिंदगी से जुड़ी बाते

करणवीर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में मॉडल और वीजे टीजे सिद्धू से शादी की। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इसेक एक साल बाद अपना नाम बदलकर मनोज बोहरा से करणवीर बोहरा रख लिया। करणवीर की सामाजिक छवि लोगों की मदद करने की रही है। लेकिन बेहद कम लोग जानते है कि हाल में अभिनेता को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम नहीं मिल रहा है।

लॉक अप शो का रहे हिस्सा

हाल ही में अभिनेता कंगना रनौत के शो लॉक अप में नजर आए थे। हालांकि वो शो से जल्द ही एविक्ट हो गए थे। हाल ही में उनके कर्जो की बात भी चर्चा में आई थी। जिसके बाद से उनके फैंस लगातार करणवीर से उनके कर्ज के बारे में पूछते रहते हैं। सोशल मीडिया पर करणवीर बोहरा ने अपने लाईव सेशन के दौरान कहा था कि मैने लॉक अप शो से इतनी कमाई कर ली है कि अपने सारे कर्ज आसानी से चुका सकता हूं।

करणवीर बोहरा ने किए ये खुलासे

जानकारी के लिए बता दें कि कंगना के शो में करणवीर बोहरा ने खुलासा किया था कि वह कर्ज में बूरी तरह से फंस चुके हैं। इसके कारण उन पर 3 से 4 मामले भी दर्ज हो रखे हैं। साथ ही उन्होंने बताया था कि एक समय वो अपने कर्ज से तंग आकर आत्महत्या भी करने वाले थे। 

Tags:    

Similar News