Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के गाने ने लगाई आग, दिखी दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री
Bhojpuri Song: खेसारी और काजल की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट और पसंद की जाने वाली जोड़ी है। उनके गाने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हिट हो जाते है।;
Bhojpuri Song: काजल राघवानी को तो सभी जानते है। वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है। काजल की फॉलोइंग भी बहुत जबरदस्त है। काजल अपनी खूबसूरती, डांस और एक्टिंग तीनो के लिए फेमस है। वह अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्में कर चुकी है।
काजल राघवानी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। वहीं खेसारी लाल यादव तो है ही भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार। जिन्हें उनके फैंस इतना चाहते है कि उनके गाने रिलीज़ होते ही रिकॉर्ड तोड़ देते है।
काजल राघवानी और खेसारी का एक गाना यूट्यूब पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसका नाम है "सजके सवरके"। यह गाना भोजपुरी फिल्म "मुकद्दर" का है। इस गाने में काजल और खेसारी लाल यादव की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने में काजल राघवानी खूबसूरत लग रही है।
गाने को जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। इन दोनों का गाना आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो जाता है और कुछ ही घंटो में करोड़ो बार से भी ज्यादा इसको व्यूज मिल जाते है।
गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। बोल लिखें है आजाद सिंह ने और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गाने को वेव म्यूजिक कंपनी ने रिलीज़ किया है।
यहां देखें काजल और खेसारी का भोजपुरी गाना: