जेल से छूटने के बाद KRK ने किया पहला ट्वीट, कहा- 'मैं बदला लेने लौट आया'

बॉलीवुड क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अक्सर अपनी सख्त टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से केआरके अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें विवादित ट्वीट और छेड़छाड़ के मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 8 सितंबर को उन्हें जेल से बेल पर छोड़ा गया।;

Update: 2022-09-11 13:42 GMT

KRK First Tweet: बॉलीवुड क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) अक्सर अपनी सख्त टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते कुछ दिनों से केआरके अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें विवादित ट्वीट और छेड़छाड़ के मामले में मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया था। वहीं 8 सितंबर को उन्हें जेल से बेल पर छोड़ा गया। जेल से बाहर आने के बाद केआरके के बेटे ने उनके ट्विटर अकाउंट से पहला ट्वीट किया गया, जिसमे फैसल ने अपने पिता की सेफ्टी की गुहार लगाई थी।

केआरके ने ट्वीट में लिखा कुछ ऐसा

जेल से बाहर आने के बाद आज यानी 11 सितंबर को केआरके ने पहला ट्वीट किया। इसमे उन्होंने लिखा कि 'मैं बदला लेने के लिए वापिस आ चुका हूं।' अब ये सवाल उठता है की वो किससे और क्या बदला लेना चाहते हैं। हालांकि अभी केआरके ने ये तो साफ नहीं किया कि वह किसके बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन उनके ट्वीट से इस बात का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि उनके अंदर गुस्सा भरा हुआ है।

केआरके को इस मामले में किया गया गिरफ्तार

केआरके को दो मामलों के कारण गिरफ्तरा किया गया था। पहला मामला उनके खिलाफ 2019 में दर्ज किया गया था। फिल्म क्रिटिक के तौर पर जाने वाले कमाल राशिद खान पर उनकी फीटनेस ट्रेनर ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं दूसरा मामला उन पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और इरफान खान (Irrfan Khan) को लेकर विवादित ट्वीट करने पर दर्ज था। पुलिस ने उन्हें दोनों ही मामलों के आरोप में मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल उन्हें छोड़ दिया गया है। खुद को फिल्म क्रिटिक समझने वाले केआरके हिंदी के अलावा भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।   

Tags:    

Similar News